वर्षों से लंबित सड़क को भूमि का अधग्रिहण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2016 8:34 PM
वर्षों से लंबित सड़क को भूमि का अधिग्रहण फोटो- 21 मौजूद सीओ व अन्य. रुन्नीसैदपुर. प्रखंड की ओलीपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में वर्षों से लंबित संपर्क पथ के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम प्रशासन द्वारा शनिवार को पूरा कर लिया गया. सड़क के लिए भूमि की पैमाइश कर उसका अधिग्रहण कर […]
वर्षों से लंबित सड़क को भूमि का अधिग्रहण फोटो- 21 मौजूद सीओ व अन्य. रुन्नीसैदपुर. प्रखंड की ओलीपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में वर्षों से लंबित संपर्क पथ के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम प्रशासन द्वारा शनिवार को पूरा कर लिया गया. सड़क के लिए भूमि की पैमाइश कर उसका अधिग्रहण कर उसे ग्राम पंचायत के हवाले कर दिया गया. सीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में हीं भूमि अधिग्रहण किया गया था. भू-धारियों को मुआवजा की राशि भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की गयी, लेकिन भू-धारी शिव टहल साह, जटाधार साह, महंथी साह व राजनंदन साह द्वारा मुआवजा लेने से इनकार कर दिया गया था. जिसके कारण सड़क का निर्माण लंबित रह गया. सीओ ने बताया कि भू-धारियों की राशि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के यहां जमा कराते हुए भूमि का अधिग्रहण कराया गया है. मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सीआइ उमेश कुमार राय, महिंदवारा ओपी प्रभारी उमाकांत सिंह, मुखिया शिवशंकर साह, अंचल अमीन कैलाश व शत्रुघ्न सिंह समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि व पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










