धान फसल का डीजल अनुदान नहीं बंटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2016 8:34 PM
धान फसल का डीजल अनुदान नहीं बंटा सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड की सभी 28 पंचायतों के किसानों में से बहुत को अब तक धान की फसल का डीजल अनुदान नहीं मिल सका है. चार माह पूर्व जिला से प्रखंड कार्यालय को डीजल अनुदान मद में आवंटन मिला था, जिसका वितरण अब तक संभव नहीं हो सका […]
धान फसल का डीजल अनुदान नहीं बंटा सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड की सभी 28 पंचायतों के किसानों में से बहुत को अब तक धान की फसल का डीजल अनुदान नहीं मिल सका है. चार माह पूर्व जिला से प्रखंड कार्यालय को डीजल अनुदान मद में आवंटन मिला था, जिसका वितरण अब तक संभव नहीं हो सका है. यह कहना है पंसस हरिओम शरण नारायण का. पंसस श्री नारायण ने बीडीओ को भेजे पत्र में कहा है कि प्रथम व द्वितीय फेज में डीजल अनुदान के लिए सात माह पूर्व किसानों से आवेदन लिया गया था. आवेदनों की जांच-पड़ताल के बाद किसानों के बैंक खाते में अनुदान की राशि भेजी जानी थी. आज तक भुगतान लंबित है. सुखाड़ की मार से परेशान प्रखंड के किसानों को फसल की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान मद की राशि का भुगतान लंबित रखे जाने को श्री नारायण ने किसान विरोधी नीति का परिचायक बताया है. उन्होंने बीडीओ से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है. साथ हीं कहा है कि 20 जनवरी तक सभी किसानों को डीजल अनुदान नहीं मिला तो वे प्रखंड प्रशासन के विरोध में 31 जनवरी को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










