डीलर व एमओ पर वसूली का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2016 7:14 PM

विज्ञापन

डीलर व एमओ पर वसूली का आरोप रीगा. प्रखंड जदयू नेता विनोद राय पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डीएम राजीव रौशन को आवेदन देकर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं व एमओ द्वारा मिली भगत कर केरोसिन तेल पर नाजायज वसूली करने का आरोप लगाया है. बताया है कि प्रखंड में करीब 50 हजार […]

विज्ञापन

डीलर व एमओ पर वसूली का आरोप रीगा. प्रखंड जदयू नेता विनोद राय पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डीएम राजीव रौशन को आवेदन देकर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं व एमओ द्वारा मिली भगत कर केरोसिन तेल पर नाजायज वसूली करने का आरोप लगाया है. बताया है कि प्रखंड में करीब 50 हजार उपभोक्ता परिवार हैं. प्रति युनिट पौने तीन लीटर केरोसिन वितरण किया जाता है, जिसमें प्रति युनिट उपभोक्ताओं से तीन से पांच रुपये तक अधिक वसूल किया जाता है. इस प्रकार पति माह आम उपभोक्ताओं से ढाई लाख की अवैध कमाई की जा रही है. ज्ञात हो कि केरोसिन तेल का निर्धारित मूल्य 17.50 रुपये प्रति लीटर है. इस दर से प्रति युनिट 48 रुपये 75 पैसा ही लेना है, जबकि प्रति युनिट 52 से 54 रुपये वसूल किया जाता है. श्री पटेल ने मामले की जांच वरीय अधिकारियों से कराने व निर्धारित मूल्य पर केरोसिन तेल वितरण कराने की मांग मुख्यमंत्री व डीएम से की है. इस संबंध में एमओ विकास रंजन ने बताया कि इस तरह का आरोप गलत है. सरकारी दर पर ही केरोसिन तेल का वितरण किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन