समाज में फैल रहा भ्रष्टाचार : डॉ सुमन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 8:49 PM

विज्ञापन

समाज में फैल रहा भ्रष्टाचार : डॉ सुमन सफल प्रतिभागी को मिला प्रमाणपत्र व मोमेंटोसीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में बुधवार को नगर के टाइनी टॉट्स स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. ‘भ्रष्टाचार राष्ट्र की समस्या’ विषयक प्रतियोगिता में 20 स्कूली बच्चों ने भाग लिया और अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. प्रतियोगिता […]

विज्ञापन

समाज में फैल रहा भ्रष्टाचार : डॉ सुमन सफल प्रतिभागी को मिला प्रमाणपत्र व मोमेंटोसीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में बुधवार को नगर के टाइनी टॉट्स स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. ‘भ्रष्टाचार राष्ट्र की समस्या’ विषयक प्रतियोगिता में 20 स्कूली बच्चों ने भाग लिया और अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. प्रतियोगिता में वर्ग आठ की छात्रा जागृति ने प्रथम, वर्ग पांच के छात्र साकिब इम्तियाज को द्वितीय एवं छह के युवराज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. निर्णायक मंडली में लायंस इंटरनेशनल के रिजन चेयरपर्सन डॉ केएन गुप्ता, क्लब के वरीय सदस्य डॉ विजय सर्राफ एवं नॉर्थ-इस्ट विश्वविद्यालय, शिलौंग के प्राध्यापक डॉ हसन असकरी शामिल थे. क्लब के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सुमन ने बताया कि समाज में फैलता भ्रष्टाचार एक ऐसा लालच है, जो इनसान के दिमाग को भ्रष्ट कर रहा है और लोगों के दिलों से इनसानियत और स्वभाविकता को खत्म कर रहा है. कार्यक्रम प्रभारी प्रो राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कोई भी जन्म से भ्रष्ट नहीं होता बल्कि अपनी गलत सोच और लालच के चलते धीरे-धीरे इसका आदि हो जाता है. इस पर अंकुश की आवश्यकता है. युवाओं की भागीदारी पर जोरटाइनी टॉट्स के डायरेक्टर एहतेशाम हुसैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया. क्लब सचिव मनीष कुमार ने बताया कि क्लब युवाओं एवं स्कूली छात्रों के बीच हमेशा कार्यक्रम का आयोजन करती है. प्रतिभागियों को क्लब की ओर से प्रमाण-पत्र एवं सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र के साथ मोमेंटो प्रदान किया गया. मौके पर क्लब के सदस्यों के साथ अनिमेश कुमार, शिक्षक गण एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन