पर्यटन के क्षेत्र में कार्य शीघ्र : रामकुमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 8:49 PM
पर्यटन के क्षेत्र में कार्य शीघ्र : रामकुमार फोटो- 9 सांसद रामकुमार शर्मा व अन्य. रुन्नीसैदपुर. प्रखंड मुख्यालय में एनडीए समर्थक नेता व कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सांसद रामकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला को रामायण सर्किट के माध्यम […]
पर्यटन के क्षेत्र में कार्य शीघ्र : रामकुमार फोटो- 9 सांसद रामकुमार शर्मा व अन्य. रुन्नीसैदपुर. प्रखंड मुख्यालय में एनडीए समर्थक नेता व कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सांसद रामकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला को रामायण सर्किट के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की योजना पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जायेगा. प्रथम चरण में पुनौरा धाम, हलेश्वर स्थान, अहिल्या स्थान एवं पंथपाकड़ के सौंदर्यीकरण को अमली जामा पहनाये जाने की योजना भारत सरकार तैयार कर रही है. एनएच-77 के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस बाबत मिल कर छूटे हुए भागों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है. रक्सौल से नरकटियागंज तक रेललाइन का आमान परिवर्तन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राशि आवंटित कर दी गयी है. इसी वर्ष बरसात से पूर्व कार्य पूरा कर लिया जायेगा. 344 करोड़ आवंटित सांसद श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत 344 करोड़ रुपये आवंटित की गयी है, जिसे पूरा करने के लिए इनरगो एवं गोदरेज कंपनी को काम सौंपा गया है. कार्य एजेंसी के काम पर असंतोष प्रकट करते हुए सांसद श्री शर्मा ने कहा, आज भी क्षेत्र के दलितों, अल्पसंख्यकों व गरीबों की बस्ती अंधेरे में है. बताया, वे डीएम के साथ बैठक कर विद्युतीकरण में तेजी लाने का निर्देश दिये हैं. साथ ही गलत तरीके से बिजली बिल भेजे जाने पर विभाग को कड़ी चेतावनी दी है. अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो एनडीए कार्यकर्ता सांसद के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे. अपराधियों से सांठगांठ सूबे की सरकार का अपराधियों से सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए संसद ने कहा कि जिले में भी हत्या, डकैती, जैसी आपराधिक वारदातों में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है. प्रशासन चाह कर भी अपराधियों पर नियंत्रण पान में विफल साबित हो रहा है. इससे यह साबित होता है कि सूबे की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है. कहा, धान क्रय केंद्र कागज पर चल रहा है जो किसानों के लिए बेईमानी है. बदहाल किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर है. इस संबंध में भी वे डीएम से बात किये हैं. वरीय रालोसपा नेता सह विधानसभा प्रत्याशी रहे पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रखंड की जानता में धान खरीद नहीं किये जाने के प्रति भारी आक्रोश है. कहा, यदि दो सप्ताह में खान अधिप्राप्ति को केंद्र नहीं खुला तो फरवरी प्रथम सप्ताह में आंदोलन शुरू किया जायेगा. मौके पर मंडल भाजपाध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता, मुखिया देवरंजन राम, पंसस नंदकिशोर साह, पूर्व मुखिया नवनीत कुमार, अंबुज कुमार, शशि रंजन, अरुण कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, कैलाश महतो व सोनू कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










