बच्चों को दी गयी आपदा से बचाव का प्रशक्षिण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 8:49 PM
बच्चों को दी गयी अापदा से बचाव का प्रशिक्षण फोटो- 7 संबोधित करते डीइओ व अन्य , 8 मौजूद छात्र- छात्राएं बैरगनिया. जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी, सीतामढ़ी के तत्वावधान में स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीइओ जयप्रकाश शर्मा ने दीप […]
बच्चों को दी गयी अापदा से बचाव का प्रशिक्षण फोटो- 7 संबोधित करते डीइओ व अन्य , 8 मौजूद छात्र- छात्राएं बैरगनिया. जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी, सीतामढ़ी के तत्वावधान में स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीइओ जयप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण प्रभारी व विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद विजेता ने बताया कि आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा व प्राथमिक चिकित्सा पर विद्यालय में सभी बच्चों को सफल प्रशिक्षण प्रशिक्षक सुभाष कुमार, रंजीत कुमार सिंह, संजीव कुमार, आलोक रंजन, सुरेंद्र नारायण झा द्वारा दिया जा रहा है. इससे पूर्व डीइओ श्री शर्मा, डीपीओ द्वय सुरेश प्रसाद व उमेश प्रसाद को शॉल व डायरी से सम्मानित किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक मोहन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जगदीश रमण, शिक्षक राजगीर सिन्हा, रामसागर प्रसाद, मो मिराजुद्दीन, दीनानाथ कुमार व नंदकिशोर कुमार ने छात्रा-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए भूकंप, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










