स्कूल प्रबंधन के खिलाफ डीपीओ से शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:58 PM
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ डीपीओ से शिकायत सुरसंड. प्रखंड के दीवारी गांव के कुछ लोगों ने सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ को आवेदन देकर मवि दीवारी के भवन निर्माण में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत की है. बताया है कि भवन में मीठा पाक ईंट का उपयोग किया जा रहा है. रात में ईंट लाया जाता […]
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ डीपीओ से शिकायत सुरसंड. प्रखंड के दीवारी गांव के कुछ लोगों ने सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ को आवेदन देकर मवि दीवारी के भवन निर्माण में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत की है. बताया है कि भवन में मीठा पाक ईंट का उपयोग किया जा रहा है. रात में ईंट लाया जाता है. जुड़ाइ में बालू की मात्रा अधिक रहती है. ग्रामीण संतोष कुमार, वीरेंद्र राय, निर्मला देवी व सुनीता देवी ने डीपीओ से यह भी शिकायत की है कि एमडीएम गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाया जाता है. कभी भी हरी सब्जी नहीं बनायी जाती है. एमडीएम मद की राशि का गबन करने का भी आरोप लगाया गया है. आवेदन में कहा गया है कि प्रधान शिक्षक व शिक्षकों ने शिक्षा समिति के सचिव को हटा कर नया सचिव बना दिया है. इस बाबत बीइओ रामसेवक राम ने बताया कि गत दिन मामले की जांच की गयी थी. आरोप निराधार पाये गये हैं. भवन के तकनीकी पर्यवेक्षक धीरेंद्र कुमार ने भी काम गुणवत्तापूर्ण होने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










