लापरवाही में तीन पंचायत सचिव निलंबित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:58 PM
लापरवाही में तीन पंचायत सचिव निलंबित फोटो- 2 आदेश के कुछ ही समय बाद निकल गयी चिट्ठी एक वर्ष से आंगनबाड़ी भवन नहीं बनाने का मामला सीतामढ़ी : डीएम राजीव रौशन ने लापरवाही के एक मामले में एक साथ तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है. तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चलेगी. खास […]
लापरवाही में तीन पंचायत सचिव निलंबित फोटो- 2 आदेश के कुछ ही समय बाद निकल गयी चिट्ठी एक वर्ष से आंगनबाड़ी भवन नहीं बनाने का मामला सीतामढ़ी : डीएम राजीव रौशन ने लापरवाही के एक मामले में एक साथ तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है. तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चलेगी. खास बात यह कि डीएम के आदेश के कुछ ही समय बाद तीनों के निलंबन का पत्र जारी कर दिया गया. निलंबन अवधी में तीनों सचिवों का मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, पुपरी निर्धारित किया गया है. विभागीय कार्रवाई भी होगी डीएम ने तीनों सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है. बाजपट्टी बीडीओ को तीनों सचिव राम विनोद चौधरी, सुजीत कुमार व शंभूनाथ राम के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ में आरोप गठित कर पुपरी एसडीओ के माध्यम से भेजने को कहा है. क्या है पूरा मामला 29 दिसंबर को डीएम जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. इसी दौरान पता चला कि राशि के आवंटन के एक वर्ष बाद भी बाजपट्टी प्रखंड के उक्त तीनों पंचायत सचिवों द्वारा आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं कराया गया है. डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही का मामला माना था और बैठक में ही निलंबन का आदेश दिया था. आदेश के कुछ ही समय बाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी कपिलेश्वर मंडल ने पत्र निर्गत कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










