प्रेरक के वेतन भुगतान को डीपीओ करेंगे पहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:49 PM
प्रेरक के वेतन भुगतान को डीपीओ करेंगे पहल फोटो-19 बैठक में जिप अध्यक्ष व अन्य सीतामढ़ी. जिला परिषद अध्यक्ष इंद्ररानी देवी ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में बुधवार को डीइओ, साक्षरता के डीपीओ व मुख्य कार्यक्रम समन्वयक के साथ बैठक कर मुख्य कार्यक्रम समन्वयक व आइटी समन्वयक की बहाली के लिए शीघ्र बैठक बुलाने का […]
प्रेरक के वेतन भुगतान को डीपीओ करेंगे पहल फोटो-19 बैठक में जिप अध्यक्ष व अन्य सीतामढ़ी. जिला परिषद अध्यक्ष इंद्ररानी देवी ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में बुधवार को डीइओ, साक्षरता के डीपीओ व मुख्य कार्यक्रम समन्वयक के साथ बैठक कर मुख्य कार्यक्रम समन्वयक व आइटी समन्वयक की बहाली के लिए शीघ्र बैठक बुलाने का निर्णय लिया. टोलासेवकों की शेष अभ्यर्थियों की सूची पूर्व में अध्यक्ष को भेजी गयी थी. एक बार फिर उक्त सूची उन्हें उपलब्ध कराने की बात कही गयी. तालिमी मरकज के तहत चयनित 57 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण एक सप्ताह के अंदर कराने का निर्देश दिया गया. अध्यक्ष ने डीपीओ को प्रेरक व समन्वयक के वेतन के लिए अपने स्तर से पहल करने को कहा. साथ ही कहा कि हाइस्कूल के उत्क्रमण में जमीन की कमी एक बड़ा रोड़ा बना हुआ है. जमीन उपलब्ध कराने में वह हर संभव मदद करेंगी. हाइस्कूलों का भवन निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश देने के साथ ही अध्यक्ष ने हाइस्कूलों में रिक्त पदों की सूची देने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










