स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:49 PM

विज्ञापन

स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मना आर्य समाज के तत्वावधान में हवन यज्ञ का आयोजनसीतामढ़ी. जिला आर्य समाज के तत्वावधान में बुधवार को स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया गया. आर्य समाज के जिला मंत्री उपेंद्र आर्य की अध्यक्षता में उनके परमहंस नगर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाजी, […]

विज्ञापन

स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मना आर्य समाज के तत्वावधान में हवन यज्ञ का आयोजनसीतामढ़ी. जिला आर्य समाज के तत्वावधान में बुधवार को स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया गया. आर्य समाज के जिला मंत्री उपेंद्र आर्य की अध्यक्षता में उनके परमहंस नगर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाजी, बुद्धिजीवी सदस्य, वरिष्ठ नागरिक एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर देव यज्ञ तथा हवन कार्यक्रम में भाग लिया. उपस्थित लोगों ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किया कि भारत के वर्तमान परिस्थिति के परिपेक्ष में श्रद्धेय स्वामी श्रद्धानंद जैसा संस्कारी समाज सुधारक, राष्ट्रभक्त एवं कल्याण भाव से संपूर्ण मानव जाति की सेवा से उत्थान के प्रणेता देवदूत को जन्म दें, ताकि राष्ट्र एवं संपूर्ण मानव जाति का सर्वांगीण विकास हो सके. जिला मंत्री स्वामी श्रद्धानंद के जीवन वृत्ति की सविस्तार पूर्वक चर्चा कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद का बचपन का नाम मुंशीराम था. हरिद्वार में की गुरुकुल कांगड़ी की स्थापनाआर्य समाज में आने के पश्चात उनके क्रियाकलाप से प्रभावित होकर उनका नाम श्रद्धानंद रखा गया. 1902 मे हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की. आजादी के आंदोलन में भी उन्होंने योगदान दिया. मौके पर शिवशंकर प्रसाद वर्मा, मुखिया पवन कुमार, सरपंच अमरेंद्र राय, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष विजय कुमार, विमलेश कुमार, मुनेश्वर प्रसाद, डॉ हरि आर्य, संजीव आर्य, दीपलाल आर्य, वीरेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन