भवन नहीं बनाने वाले तीन पंचायत सचिव होंगे सस्पेंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 1:44 AM
डुमरा : जिला समन्वय समिति की मंगलवार को हुई बैठक में डीएम राजीव रौशन ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि यह गहन समीक्षा का विषय है. उन्होंने डीडीसी ए रहमान से कहा कि भवनों के निर्माण की स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त कर बुधवार को इसकी […]
डुमरा : जिला समन्वय समिति की मंगलवार को हुई बैठक में डीएम राजीव रौशन ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि यह गहन समीक्षा का विषय है.
उन्होंने डीडीसी ए रहमान से कहा कि भवनों के निर्माण की स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त कर बुधवार को इसकी समीक्षा करें. पता चला कि बाजपट्टी प्रखंड के तीन पंचायत सचिवों द्वारा राशि प्राप्त कर भवन नहीं बनाया गया है. इसे डीएम ने गंभीरता से लिया और सचिव क्रमश: राम विनोद चौधरी, सुजीत कुमार व शंभुनाथ को निलंबित करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










