पोलियो अभियान के पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 1:19 AM
पुपरी : 17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू होने वाला है. इसे सफल बनाने के लिए मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी डा कुणाल शंकर ने पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया. डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर सुनील कुमार ने भी प्रशिक्षण दिया. बताया कि यह एनआइडी चक्र है, जिसमें टीओपीवी से पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक देना […]
पुपरी : 17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू होने वाला है. इसे सफल बनाने के लिए मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी डा कुणाल शंकर ने पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया. डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर सुनील कुमार ने भी प्रशिक्षण दिया. बताया कि यह एनआइडी चक्र है, जिसमें टीओपीवी से पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक देना है.
सभी पर्यवेक्षकों को टैली सीट, एक्स सीट, नवजात पुस्तिका भरने का तरीका, एक्स घर, प्रतिरक्षण स्थल, गली व सड़कों पर बच्चों का नाखून देखने, आइस पैक की जांच करने, एक्स घर को पी में बदलने, इनकार करने वाले घरों के बच्चों को खुराक देने, सही तरीके से प्रतिवेदन भरने समेत अन्य कई आवश्यक जानकारी व निर्देश दिये. मौके पर मोनीटर सुनील कुमार, पर्यवेक्षक राजकिशोर राय, महाकांत भंडारी, मो शाकिर हुसैन, श्याम पासवान, सुरेंद्र झा, नारायण सिंह, राघवेंद्र लाल, राम नारायण महतो व विद्वतमा देवी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










