पुल नर्मिाण कंपनी को मिली विशेष सुरक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 9:45 PM

विज्ञापन

पुल निर्माण कंपनी को मिली विशेष सुरक्षा बैरगनिया : बैरगनिया से पूर्वी चंपारण जिले को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फुलवरिया घाट पुल निर्माण स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. दरभंगा में विगत दिनों दो इंजीनियर की हत्या के बाद से पुलिस स्तर पर उक्त कवायद की गयी है. बैरगनिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मंगलवार को […]

विज्ञापन

पुल निर्माण कंपनी को मिली विशेष सुरक्षा बैरगनिया : बैरगनिया से पूर्वी चंपारण जिले को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फुलवरिया घाट पुल निर्माण स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. दरभंगा में विगत दिनों दो इंजीनियर की हत्या के बाद से पुलिस स्तर पर उक्त कवायद की गयी है. बैरगनिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि एसपी हरि प्रसाथ एस के निर्देश के आलोक में पुल निर्माण स्थल और निर्माण कंपनी के कैंप पर विशेष सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है. मालूम हो कि फुलवरिया घाट पुल पर आरसीडी इंफ्रास्टक्चर प्रालि निर्माण करवा रही है. उक्त पुल के निर्माण होने से बैरगनिया का मोतिहारी से सीधा सड़क संपर्क हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन