चकवा को कलाकार साहत्यि सम्मान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 7:51 PM

विज्ञापन

चकवा को कलाकार साहित्य सम्मान फोटो-14 सम्मान पत्र के साथ आरके सिंह चकवा सीतामढ़ी : साहित्य व काव्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जिले के साहित्यकार व काव्य गोष्ठियों में बराबर शरीक होने वाले कवि रामकिशोर सिंह चकवा को ‘कलाकार साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी […]

विज्ञापन

चकवा को कलाकार साहित्य सम्मान फोटो-14 सम्मान पत्र के साथ आरके सिंह चकवा सीतामढ़ी : साहित्य व काव्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जिले के साहित्यकार व काव्य गोष्ठियों में बराबर शरीक होने वाले कवि रामकिशोर सिंह चकवा को ‘कलाकार साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 92 वीं जयंती पर पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष डा प्रेम कुमार ने श्री चकवा को उक्त सम्मान से सम्मानित किया. मौके पर विधानसभा के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा एवं भाजपा के कला एवं संस्कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्र समेत अन्य मौजूद थे. इस सम्मान से एक बार फिर जिले के साहित्यकार अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उक्त सम्मान के लिए गीतकार गीतेश, ई सचिंद्र कुमार हीरा, सुरेश लाल कर्ण, वाल्मीकि कुमार, डा आनंद प्रकाश वर्मा, डा शत्रुघ्न यादव व अन्य कवियों ने श्री चकवा को बधाई दी है. बता दें कि श्री चकवा विशेष कर अपनी रचनाएं वज्जिका में लिखते हैं. वैसे तो उनकी कई रचनाएं चर्चित रही है, जिसमें एक यह भी है कि ‘मत जला दूसरों का घर, तेरा भी घर बगल में है, आग फूंकना जिनका पेशा, वो तो तेरे दल में है’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन