स्कूल के बरामदे पर मिली शराब की खाली बोतल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 7:35 PM
स्कूल के बरामदे पर मिली शराब की खाली बोतल फोटो- 8 स्कूल में तालाबंदी करते ग्रामीण, 9 मामले पर बात करते जिला पार्षद, प्रधान व अन्य, 10 स्कूल के बरामदे पर शराब की खाली बोतल, ग्लास व पत्तल रून्नीसैदपुर : प्रखंड की प्रेमनगर पंचायत के मध्य विद्यालय भाले में ग्रामीणों ने मंगलवार को तालाबंदी कर […]
स्कूल के बरामदे पर मिली शराब की खाली बोतल फोटो- 8 स्कूल में तालाबंदी करते ग्रामीण, 9 मामले पर बात करते जिला पार्षद, प्रधान व अन्य, 10 स्कूल के बरामदे पर शराब की खाली बोतल, ग्लास व पत्तल रून्नीसैदपुर : प्रखंड की प्रेमनगर पंचायत के मध्य विद्यालय भाले में ग्रामीणों ने मंगलवार को तालाबंदी कर तीन घंटे से अधिक समय तक पाठन-पाठन ठप कर दिया. ग्रामीणों की शिकायत थी कि प्रधान शिक्षक स्कूल में हीं शराब का सेवन करते हैं. सुबह में स्कूल के बरामदे पर शराब की खाली बोतल, ग्लास व पत्तल देख कर ग्रामीण भड़क गये. ग्रामीणों को आशंका है कि प्रधान शिक्षक व उनके सहयोगी सोमवार की देर शाम स्कूल में मांस के साथ शराब का सेवक किये होंगे. नशे में रहते हैं प्रधान ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान शिक्षक बराबर नशे में रहते हैं. प्रतिदिन शराब पीकर विद्यालय आते हैं, जिसके कारण पठन-पाठन प्रभावित होता है. इसका दुष्प्रभाव बच्चों पर पड़ सकता है. ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और शिक्षक व बच्चों को स्कूल में नहीं जाने दिया. ग्रामीण दिलीप कुमार राय, आलोक कुमार, रामसेवक सहनी, रवि प्रकाश व श्याम प्रकाश समेत अन्य मुख्य द्वार पर डटे रहे. मोबाइल पर विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गयी. तब जाकर ताला खुलालगभग एक बजे जिला पार्षद संजीत कुमार छोटू व जदयू नेता राम स्वार्थ प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे. दोनों के काफी समझाने के बाद मुख्य द्वार का ताला खोला गया. उसके बाद पठन-पाठन शुरू हुआ. प्रधान शिक्षक नागेंद्र राम का कहना था कि साजिश के तहत विद्यालय के बरामदे पर शराब की खाली बोतल व पत्तल किसी ने रख दी है. नशा में रहने का आरोप बेबुनियाद है. प्रधान का बड़ा खुलासा प्रधान शिक्षक श्री राम ने बताया कि कुछ लोग प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने के लिए विद्यालय के कमरे का इस्तेमाल करना चाहते हैं. वहीं एमडीएम में भी कमीशन की मांग की जाती है. ऐसे लोगों द्वारा हीं उन्हें परेशान करने की नियत से यह सब कराया गया है. प्रधान के वेतन पर रोक बीइओ माधवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल में जांच की गयी है. प्रधान शिक्षक के वेतन पर रोक लगा दिया गया है. स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










