भूमि विवाद में महिला समेत सात जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:48 PM
भूमि विवाद में महिला समेत सात जख्मी सुरसंड : थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में महिला समेत सात लोग जख्मी हो गये. जख्मी एक पक्ष के मदन पासवान, भतीजा विमलेश पासवान, रमेश पासवान एवं दूसरे पक्ष के उमेश पासवान, सुनीता देवी, ठोराई पासवान एवं राम रती […]
भूमि विवाद में महिला समेत सात जख्मी सुरसंड : थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में महिला समेत सात लोग जख्मी हो गये. जख्मी एक पक्ष के मदन पासवान, भतीजा विमलेश पासवान, रमेश पासवान एवं दूसरे पक्ष के उमेश पासवान, सुनीता देवी, ठोराई पासवान एवं राम रती देवी को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें एक पक्ष के मदन पासवान ने प्राथमिकी में उमेश पासवान, सुरेश पासवान, ठोराई पासवान, राज कुमार पासवान, युगेश्वर पासवान, बाउल पासवान, रामक पासवान एवं उर्मिला देवी को आरोपित किया है. वहीं दूसरे पक्ष के उमेश पासवान की पत्नी सुनीता देवी ने प्राथमिकी में लक्ष्मण पासवान, मदन पासवान, मुन्ना पासवान, मिठु पासवान, विमलेश पासवान, वीणा देवी, सीता देवी एवं मधु देवी को आरोपित किया है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जेवरात छीनने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










