स्थापना दिवस पर कांग्रेसी नेताओं को याद किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:48 PM

विज्ञापन

स्थापना दिवस पर कांग्रेसी नेताओं को याद किया फोटो – 2 मौजूद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस मनाया गया सीतामढ़ी : शहर स्थित गांधी मैदान ललिताश्रम में कांग्रेस परिवार की ओर से पार्टी का 131 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता भगवान यादव एवं संचालन सेवा […]

विज्ञापन

स्थापना दिवस पर कांग्रेसी नेताओं को याद किया फोटो – 2 मौजूद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस मनाया गया सीतामढ़ी : शहर स्थित गांधी मैदान ललिताश्रम में कांग्रेस परिवार की ओर से पार्टी का 131 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता भगवान यादव एवं संचालन सेवा दल के अध्यक्ष डा राजीव कुमार काजू ने की. मौके पर मुख्य अतिथि व रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस इतिहास पर प्रकाश डाला. वहीं पार्टी के महान नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जन नायक जवाहर लाल नेहरू, देश रत्न राजेंद्र प्रसाद, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को पार्टी में योगदान की चर्चा की. पार्टी के वरीय नेता अजय गुप्ता ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाल, प्रदेश के नेता अफाक खां ने पार्टी के आंदोलनात्मक चरित्र की चर्चा करते हुए महापुरुषों को नमन किया. प्रमोद कुमार नील ने पार्टी के समक्ष व्याप्त चुनौती पर प्रकाश डाला. कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा वहीं पार्टी नेता विनय मिश्रा, संजय कुमार विररख, रकटू प्रसाद, श्रीराम मिश्र क्रांति, घनश्याम मिश्रा, नवल शर्मा, नेयाजुद्दीन खां, बैद्यनाथ ठाकुर, संजय शर्मा, सत्य नारायण मंडल, एनएसयूआइ के अध्यक्ष रौशन सिंह, मुख्य संगठक आलोक कुमार, बिल्टू साह, बैरगनिया के मो फूल हसन समेत अन्य ने स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस नेताओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित होने की बात कही. इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्र भारत के कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज चाहे जो भी बात बना ले पर विपरीत परिस्थिति में कांग्रेस नेता पंडित नेहरू, शास्त्री, इंदिरा गांधी राजीव गांधी, मनमोहन सिंह के प्रधान मंत्रित्व काल में हरि क्रांति, भूमि सुधार, परमाणु उर्जा का विकास, अंतरिक्ष विज्ञान, उच्च शिक्षा, रेल, सड़क, खाद्यान्न व स्टील आदि क्षेत्रों में काफी विकास हुआ. मौके पर रितेश रमण सिंह, आदिल मिश्रा, सिकंदर हयात खां व मनोज सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन