जमीनी विवाद को ले किसान को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 8:54 PM
जमीनी विवाद को ले किसान को मारी गोली फोटो नंबर-25 घायल से पूछताछ करते सदर डीएसपीशिवहर के मोहनपुर निवासी है घायल सौखी यादवबाइक सवार तीन लोगों ने मारी गोलीकिसान के कमर व हाथ में लगी है तीन गोलीरीगा (सीतामढ़ी). जमीनी विवाद को लेकर सोमवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने शिवहर जिला […]
जमीनी विवाद को ले किसान को मारी गोली फोटो नंबर-25 घायल से पूछताछ करते सदर डीएसपीशिवहर के मोहनपुर निवासी है घायल सौखी यादवबाइक सवार तीन लोगों ने मारी गोलीकिसान के कमर व हाथ में लगी है तीन गोलीरीगा (सीतामढ़ी). जमीनी विवाद को लेकर सोमवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने शिवहर जिला के पिपराही थाना अंतर्गत मोहनपुर निवासी किसान सौखी प्रसाद यादव को गोली मार दी. श्री यादव के कमर में एक व हाथ में दो गोली लगी है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद श्री यादव को रेफर कर दिया गया. अब उनका इलाज निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है. रेवासी-मोहनपुर रोड में मारी गोलीश्री यादव घटना की शाम करीब 6.45 बजे जिले के रीगा थाना अंतर्गत रेवासी बाजार से अपने घर मोहनपुर लौट रहे थे. सदर अस्पताल में पूछताछ करने पहुंचे सदर डीएसपी राजीव रंजन को श्री यादव ने बताया कि रामनगर टोला के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. तीनों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है. तीनों उसके ग्रामीण उमेश राय, दरेश राय व लालबाबु राय है. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गये. उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










