अमित व टुन्ना का हुआ नागरिक अभिनंदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:46 PM
अमित व टुन्ना का हुआ नागरिक अभिनंदन फोटो नंबर-2, अभिनंदन समारोह में विधायक अमित टुन्ना व सुनील कुमार.निजी कोष से कंप्यूटर दूंगा : अमितविकास के लिए हर संभव प्रयास : सुनील सीतामढ़ी. शहर से सटे स्थानीय दारुल ओलूम कादरिया गौसिया मुर्गियॉचक के परिसर में सीतामढ़ी विस क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार व रीगा विस क्षेत्र […]
अमित व टुन्ना का हुआ नागरिक अभिनंदन फोटो नंबर-2, अभिनंदन समारोह में विधायक अमित टुन्ना व सुनील कुमार.निजी कोष से कंप्यूटर दूंगा : अमितविकास के लिए हर संभव प्रयास : सुनील सीतामढ़ी. शहर से सटे स्थानीय दारुल ओलूम कादरिया गौसिया मुर्गियॉचक के परिसर में सीतामढ़ी विस क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार व रीगा विस क्षेत्र के विधायक अमित कुमार टुन्ना के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता प्यारे बाबू व संचालक लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंजारुल हक तौहिद ने किया. शाॅल ओढ़ा कर किया सम्मानितअभिनंदन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. मोबिनुल हक व रकटू प्रसाद ने भाग लिया. कार्यक्रम में विधायक द्वय सुनील व अमित को मदरसा दारुल ओलूम कादरिया गौसिया के सचिव मौलाना तैयबनूरी ने शाॅल ओढ़ा कर एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया. मुख्यअतिथि द्वय को उप सचिव जमिल अख्तर ने शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया. वार्ड नंबर-3 की वार्ड पार्षद पति अब्दुल खालिक ने राजद नेता मोहन प्रियदर्शी व जितेंद्र सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री तौहिद ने मदरसा मुर्गियाचक सहित नगर के समस्याओं से अवगत कराया. विधायक सुनील कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीतामढ़ी विस क्षेत्र की जनता जिस आशा व विश्वास के साथ अपना प्रतिनिधि बनाया है, उस पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा. उन्होंने मदरसा के भवन व समस्याओं समेत विस के चौमुखी विकास कराने का वादा किया. विधायक अमित कुमार ने मदरसा के समस्याओं को अपने स्तर से हर संभव मददद एवं विकास में योगदान का वादा किया. कहा कि वे अपने कोष से मदरसा में कंप्यूटर लगाएंगे. जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी से जिले के सभी निबंधित मदरसा के समस्याओं के समाधान करवाने का आश्वासन दिया. अंत में दोनों विधायक ने मदरसा के सदर मदरिस असलूम कादरी साहब से आशीर्वाद लिया. स्वागत समारोह को कामयाब बनाने में मदरसा के अध्यक्ष डॉ. बदीउज्जमा साहब, जिकरुल्ला खान, मुश्ताक राइन, अमजद राइन, मजहर खां, अब्दुल वहाब, अहमद खां, मो. जहांगीर दुलारे, मो. ताहिर, शफी बिजली, मो. कौशर रब्बानी, अख्तर हुसैन, जाबिर साह, मो. शमीम, मो. लाल, रितेश रमण सिंह, मनोज सिंह, मोहन प्रियदर्शी, जितेंद्र सिंह, मौलाना जिलानी, मजीबुल रहमान, मो. आमीर खां, मो. महफुज आलम व शरीफ खां समेत अन्य ने कामयाब बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










