एसएसबी का 52 वां स्थापना दिवस मना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी : पूरे जोश व जज्बे के साथ रविवार को एसएसबी का 52 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र परिसर स्थित 51 वीं बटालियन के कार्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सबसे पहले द्वितीय सेनानायक मुन्ना सिंह को सम्मान गारद दी गयी. इस मौके […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : पूरे जोश व जज्बे के साथ रविवार को एसएसबी का 52 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.
इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र परिसर स्थित 51 वीं बटालियन के कार्यालय
परिसर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस दौरान सबसे पहले द्वितीय सेनानायक मुन्ना सिंह को सम्मान गारद दी गयी. इस मौके पर सहायक सेनानायक विजय दीक्षित व तेजप्रीत सिंह भी मौजूद थे.
सुरक्षा की भावना पैदा करें
जवानों को संबोधित करते हुए द्वितीय सेनानायक श्री सिंह ने कहा कि 1963 में चाइना की ताकत भारत को दुश्वार लग रहा था. चीन का मुकाबला करने के लिए ही 20 दिसंबर 1963 को एसएसबी का गठन किया गया था. 1947 से 2000 तक भारत-चीन सीमा पर कोई खतरा नहीं था. इसी कारण एसएसबी को 15 जनवरी 2001 को भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगा दिया गया. बॉर्डर क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलता रहा है. लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करनी है. ऐसा हो भी रहा है. तभी तो राज्य व केंद्र सरकार भी एसएसबी की प्रशंसा करती है.
तस्करी पर पूरी तरह
लगाम नहीं
श्री सिंह ने जवानों से कहा कि हम सबों का दायित्व बॉर्डर पर तस्करी को रोकने का भी है. तस्करों पर पैनी नजर रखनी है. इसमें हम सब पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहे हैं. अपनी कमियों को दूर करने की जरूरत है. जवानों को अपने स्वार्थ को त्याग कर पूरी ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही. उनका कहना था कि आपसी तालमेल बना कर व ईमानदारी से काम करने पर उपलब्धि जरूर मिलेगी.
कुछ जवानों के चलते बदनामी
द्वितीय सेनानायक ने कहा कि हर क्षेत्र में कुछ लोग होते हैं, जिनके चलते वह विभाग व संस्था बदनाम होता है. यहां भी ऐसी स्थिति है. कुछ जवानों के चलते वाहिनी की बदनामी होती है. अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आये थे. जवानों को यह कह कर सचेत रहने का संकेत दिया कि बीओपी से बगैर सूचना के गायब रहने वाले दो जवानों को सेवा से मुक्त कर दिया गया था. कहा, वेतन मिलता है. बेईमानी न करे,अन्यथा भ्रष्टाचार एक दिन उन्हें निगल जायेगा.
एसएसबी से ही बॉर्डर
की सुरक्षा
मेजरगंज. प्रखंड अंतर्गत हरपुर कला गांव स्थित एसएसबी कैंप में जवानों द्वारा रविवार को एसएसबी का 52 वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पूर्व उप प्रमुख राकेश कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
स्थापना दिवस पर प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि एसएसबी जवानों के चलते विगत 14 वर्षों से भारत-नेपाल सीमा सुरक्षित थे और आपराधिक गतिविधियों व तस्करी पर बहुत हद तक अंकुश लगी है. इसके लिए एसएसबी धन्यवाद के पात्र हैं.
इससे पूर्व अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को सलामी दी. एएसआइ सुभाष चंद्र ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ही जवान
बॉर्डर की सुरक्षा कर पा रहे हैं.
पचहरवा, नन्हकार व माधोपुर कैंप में भी जवानों द्वारा स्थापना दिवस
मनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










