खस्ताहाल भवन में प्रशिक्षण ले रहीं छात्राएं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी : भवन निर्माण विभाग द्वारा डैमेज क्वार्टर घोषित किये जाने के बाद भी एएनएम का प्रशिक्षण ले रही 50 से अधिक छात्राएं अपनी जिंदगी को दाव पर लगा कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. डैमेज क्वार्टर में बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है. आधुनिक युग में भी एएनएम की छात्राएं लालटेन युग […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : भवन निर्माण विभाग द्वारा डैमेज क्वार्टर घोषित किये जाने के बाद भी एएनएम का प्रशिक्षण ले रही 50 से अधिक छात्राएं अपनी जिंदगी को दाव पर लगा कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं.
डैमेज क्वार्टर में बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है. आधुनिक युग में भी एएनएम की छात्राएं लालटेन युग में जी रही है. वही छात्राएं खुले में चापाकल पर स्नान करने को मजबूर है.
एक भी कमरा पढ़ने व रहने लायक नहीं
प्रभात खबर की टीम उक्त विद्यालय का हाल जानने पहुंची. वहां मौजूद विद्यालय की प्राचार्या निर्जला
कुमारी व ट्यूटर आशा कुमारी के अलावा जिला स्वास्थ्य समिति के मंत्री रामाशंकर सिंह ने स्कूल के एक -एक कमरे का हाल बताते हुए कहा कि भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है.
आधा भवन खंडहर बन चुका है, तो आधे मकान का छत गिरने लगा है. विकल्प नहीं होने के कारण डर के साये में स्कूल की करीब 50 छात्राओं को यहां रह कर पढ़ना मजबूरी बन गयी है. स्कूल का एक भी कमरा नहीं है, जिसमें छात्राएं निर्भीक होकर पढ़ सके व रह सके. यहां तक कि पीने को साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है.
बगैर नोटिस दिए काट
दिया बिजली
विगत कुछ दिनों से बिजली विभाग द्वारा बिल बकाया रहने के कारण बगैर नोटिस दिये बिजली काट दिया गया है. तब से स्कूल की छात्राओं की परेशानी और भी बढ़ गयी है.
बताया कि स्कूल के फंड में 60 हजार रुपये आया है. बिल भुगतान के लिए कोषागार को विपत्र भेजा जा चुका है.
अब तक लाखों की चोरी
बताया कि भवन के खंडहरनुमा हो जाने के बाद से स्कूल में चोरी की घटना आम हो गयी है. केवल इसी वर्ष की बात करें, तो लाखों की चोरी कर ली गयी है. गत फरवरी माह में भूकंप के दौरान छुट्टी हो जाने पर चोरों द्वारा सेंधमारी कर स्कूल से 7 कंप्यूटर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी थी.
इसी माह में रसोइ का सामान चोरी कर ली गयी थी. वहीं गत 16 नवंबर को छठ पूजा के दौरान छुट्टी होने पर चोरों ने फिर से सेंधमारी कर एलडीए व डीवीडी समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी.
वही, स्कूल में कुल 4चापाकलों में से दो पहले से ही खराब हैं. शेष बचे दो चापाकलों में से एक का पाइप फट चुका है व दूसरे से गंदा पानी निकल रहा है. बिजली कटने के बाद से छात्राओं को उसी चापाकल पर खुले में स्नान करना पड़ता है.
भवन का अधिकांश कमरे की छत धीरे-धीरे गिर रहा है. अब भवन का कोई ऐसा कमरा नहीं बचा है, जिसका छत नहीं ढ़ह रहा है. एक कमरे का छत ढ़हता है, तो दूसरे कमरे में जाना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










