दो घर से 3.50 लाख रुपये की चोरी
सीतामढ़ी/रीगा : थाना क्षेत्र के उफरौलिया गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घर से नगदी, जेवरात समेत साढ़े तीन लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी सुरेंद्र शुक्ल एवं पवन शुक्ल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गांव के ही सुजय झा को आरोपित किया है. जानकारी के अनुसार, चोरों […]
सीतामढ़ी/रीगा : थाना क्षेत्र के उफरौलिया गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घर से नगदी, जेवरात समेत साढ़े तीन लाख की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी सुरेंद्र शुक्ल एवं पवन शुक्ल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गांव के ही सुजय झा को आरोपित किया है. जानकारी के अनुसार,
चोरों ने सुरेंद्र शुक्ल का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तथा कमरे से 20 हजार नगद, चार भर सोना व 20 भर चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. वहीं पवन शुक्ल के घर में सीढ़ी का सहारा लेकर प्रवेश किया तथा कमरे से 12 हजार नगद, नाक व कान का जेवरात तथा चांदी के 20 सिक्के चोरी कर लिया. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










