उचित आहार व व्यायाम से हृदय रोग से छुटकारा
उचित आहार व व्यायाम से हृदय रोग से छुटकारा फोटो-35 व्याख्यान देते डॉ विमल छाजेड़, 36 मौजूद चिकित्सक व अन्यव्याख्यान में बोले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विमल छाजेड़सीतामढ़ी. बिना बाइपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता और जीवनशैली में परिवर्तन कर हृदय रोग से छुटकारा पाया जा सकता है. उक्त बातें जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ […]
उचित आहार व व्यायाम से हृदय रोग से छुटकारा फोटो-35 व्याख्यान देते डॉ विमल छाजेड़, 36 मौजूद चिकित्सक व अन्यव्याख्यान में बोले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विमल छाजेड़सीतामढ़ी. बिना बाइपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता और जीवनशैली में परिवर्तन कर हृदय रोग से छुटकारा पाया जा सकता है. उक्त बातें जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विमल छाजेड़ ने कही. वे शनिवार को नगर के निर्मला उत्सव पैलेस में नि:शुल्क व्याख्यान दे रहे थे. डॉ छाजेड़ ने कहा कि हृदय रोग की शुरुआत नहीं हो या हो जाने पर हम उसकी जड़ी को ढूंढ़ते हैं और इस बात पर ध्यान दिलाते हैं कि वे क्या खाय, कितना व्यायाम करें ताकि बिना सर्जरी के हृदय रोगी सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं. हम साओल हृदय कार्यक्रम चलाते हैं. साओल यानी सायंस एंड आर्ट ऑफ लिविंग अर्थात विज्ञान जीने की कला है. उचित आहार एवं योग द्वारा हृदय रोग की सफल चिकित्सा की जा सकती है. इससे हृदय धमनियों में ब्लैकेज को हटाया जा सकता है. इस प्रणाली से हजारों हृदय रोगी या जिन्होंने बाइपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी करायी है, वे सफल उपचार करा चुके हैं. भोजन में शामिल करे शाकाहारी व्यंजनडॉ छाजेड़ ने कहा कि सामने दिखायी देनेवाले आतंकी हजारों को मारते हैं तो समाज में उससे बड़ा आतंकी हमारा खान-पान और तेल घी का सेवन है, जो करोड़ों लोगों को काल के गाल में समाने को बेताब है. भोजन में कोलेस्ट्रोल एवं वसा की मात्रा तथा तनावपूर्ण जीवनशैली की वजह से हृदय की धमनियों में अवरोध पैदा होता है. इसके कारण हृदय की धड़कन प्रभावित होती है और हृदय आघात होने का खतरा बढ़ जाता है. अभी भारत में हृदय रोगियों की संख्या 15 करोड़ है. सभी को शाकाहारी व्यंजनों के साथ भोजन में कम कॉलस्ट्रोल व वसा लेना चाहिए. सुबह और शाम करें योगसुबह शाम योग, ध्यान और सहज व्यायाम से हृदय रोग से छुटकारा पाया जा सकता है. कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति के सदस्य नागेंद्र प्रसाद सिंह, मदन प्रसाद, जनार्दन हिसारिया, राजेश कुमार सुंदरका, पंकज कुमार गोयनका, अशोक सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर शिव कुमार पोद्दार, कमलेश सर्राफ, रामजी प्रसाद शर्मा, डॉ शंकर प्रसाद खेतान, सविता हिसारिया, डॉ विश्वनाथ बाजोरिया, अरुण कुमार गोप, लालबाबू शर्मा, कुसुम सुंदरका, प्रो ज्योति सुंदरका, प्रमोद खेतान, पीआर भारद्वाज, रितु बाजोरिया, राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण जालान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










