चयनित बच्चे बीआरसी में लेंगे भाग
चयनित बच्चे बीआरसी में लेंगे भाग फोटो नंबर-12, खेल के दौरान शिक्षक व बच्चेबोखरा. प्रखंड के सीआरसी खड़का में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बीइओ रामवृक्ष सिंह, सीआरसीसी विजय शंकर ठाकुर व प्रधान शिक्षिका प्रेमशीला देवी मौजूद थी. उन्होंने कहा कि चयनित बच्चे बीआरसी स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में […]
चयनित बच्चे बीआरसी में लेंगे भाग फोटो नंबर-12, खेल के दौरान शिक्षक व बच्चेबोखरा. प्रखंड के सीआरसी खड़का में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बीइओ रामवृक्ष सिंह, सीआरसीसी विजय शंकर ठाकुर व प्रधान शिक्षिका प्रेमशीला देवी मौजूद थी. उन्होंने कहा कि चयनित बच्चे बीआरसी स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. 100 मीटर दौड़ में रामबाबू व फुल कुमारी का चयन किया गया. वहीं 400 मीटर दौड़ में शक्ति राज व मोनिता, 4 सौ मीटर रीले दौड़ में बमबम, सुबोध, उदितनारायण, जयराम, रीना, खुशबू, नन्हकी व स्मिता, लंबी कूद में केशव व मौसम, ऊंची कूद में महेश व गीता, कबड्डी में राम बच्चन व संगीता, वॉलीबाल में राजीव, हर्ष, सीमा व चुनचुन, पेंटिंग में शशि व सरस्वती, क्विज में आयुष व मुस्कान, संगीत में पिंकी व आशीष तो अन्य प्रतियोगिता में अंशु, रंजन, मोना, खुशी व सुंदरम का चयन कर बीआरसीसी को सूची भेजी गयी है. मौके पर केतन पाठक, रामभरोस, सरोज ठाकुर, अमरनाथ, शशि शंकर, बबिता, कंचन कुमारी, मकेश्वर कुमार व पंकज किशोर समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










