पैक्स अध्यक्ष तदर्थ समिति का गठन
पैक्स अध्यक्ष तदर्थ समिति का गठन शिवहर. स्थानीय एक होटल में जिले के पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक कमरौली पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुयी. इसमें 11 सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन किया गया. वही जिला संयोजक सुरेश प्रसाद को मनोनित किया गया. समिति में प्रत्येक प्रखंड से दो पैक्स अध्यक्षों को शामिल […]
पैक्स अध्यक्ष तदर्थ समिति का गठन शिवहर. स्थानीय एक होटल में जिले के पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक कमरौली पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुयी. इसमें 11 सदस्यीय तदर्थ कमेटी का गठन किया गया. वही जिला संयोजक सुरेश प्रसाद को मनोनित किया गया. समिति में प्रत्येक प्रखंड से दो पैक्स अध्यक्षों को शामिल किया गया, जिसमें शिवहर प्रखंड से अमरेंद्र कुमार चौधरी, विरेश कुमार सिंह, तरियानी प्रखंड से रवि कुमार सिंह, लालबाबू राय, डुमरी कटसरी से कामोद कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, पिपराही से शिवमंगल महतो, सकिंद्र यादव, पुरनहिया से अजय कुमार सिंह, विपीन कुमार सिंह का नाम शामिल हैं. मौके पर सीतामढ़ी सहकारिता विकास मंच अध्यक्ष रामश्रेष्ठ सिंह, दिनेश प्रसाद, साहेब राय, चुल्हाइ र्यादव, कृपासिंधु समेत कईर मौजूद थे.पीएचसी पुरनहिया के चिकित्सक का कटेगा वेतनशिवहर. कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार ने शुक्रवार को पुरनहिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सभी चिकित्सक नदारद पाए गए. उन्होंने सीएस को वेतन काट देने की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्णय लिया है. एएनएम समय से पहले प्रतिरक्षण स्थल छोड़ी तो होगी कारवाईशिवहर. स्थानीय सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ विश्वंभर ठाकुर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी एएनएम समय से पहले प्रतिरक्षण स्थल से गायब मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मातृत्व लाभ योजना की पूर्व की सभी बकाये की राशि का भुगतान 26 दिसंबर तक कर देने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि पूर्व में जो दवा खरीद की राशि उपलब्ध करायी गयी थी. उसका उपयोगिता प्रमाणपत्र दिसंबर माह में सुपूर्द कर दें. बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रसव के बाद मां व बच्चा को कम से कम 24 घंटे अस्पताल में रखकर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखें. इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के साथ अन्य सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी.उत्पाद विभाग को झेलना पड़ा आक्रोशपुरनहिया. उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने बसंतपट्टी चौक पर नागेंद्र सहनी के होटल पर अवैध शराब को लेकर छापेमारी की. लेकिन इसकी भनक मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट कर हंगामा करने लगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दे दी. स्थानीय थाना पीएसइ अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची. इसी बीच ग्रामीण व होटल का मालिक फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने ग्रामीण चंदेश्वर प्रसाद को हिरासत में ले लिया है. स्थानीय पुलिस के जाने पर मामला शांत हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










