डीलर मीट में बैटरी के विशेषता को बताया
डीलर मीट में बैटरी के विशेषता को बताया फोटो नंबर-21, बैटरी के विशेषता बताते कंपनी के अधिकारी.सीतामढ़ी. शहर स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को बैटरी निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी में शामिल एसएफ सोनिक डीलर मीट का आयोजन स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर गंगा बैटरी द्वारा किया गया. इस डीलर मीट के माध्यम से कंपनी के […]
डीलर मीट में बैटरी के विशेषता को बताया फोटो नंबर-21, बैटरी के विशेषता बताते कंपनी के अधिकारी.सीतामढ़ी. शहर स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को बैटरी निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी में शामिल एसएफ सोनिक डीलर मीट का आयोजन स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर गंगा बैटरी द्वारा किया गया. इस डीलर मीट के माध्यम से कंपनी के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक सुरोजीत दत्ता ने कंपनी के सभी डीलर को बैटरी की गुणवत्ता एवं नवीनतम तकनीक के द्वारा निर्मित सोनिक बैटरी की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी. स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर गंगा बैटरी के प्रोपराइटर नौशाद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्याधुनिक मेटड्रोनिक्स जांच प्रणाली के द्वारा अब किसी भी बैटरी की जांच 24 घंटे के अंदर कर नई बैटरी ग्राहकों को उपलब्ध करा दी जायेगी साथ ही वारंटी भी अधिक प्रदान की जायेगी. डीलर मीट में कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकृत डीलरों ने भाग लिया. जिसमें घंटु लाठ, पंकज सिंह, महेश कुमार, मो मुसलिम, भोला खान, कैलाश झा, मो अली समेत अन्य मौजूद थे. अमित कुमार ने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










