समाज के हर वर्ग लोक अदालत लें भाग : जिला जज

Updated:
विज्ञापन

समाज के हर वर्ग लोक अदालत लें भाग : जिला जज फोटो नंबर-16, दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते जिला जज संजय प्रिय, डीएम राजीव रौशन व अन्यडुमरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ जिला जज सह अध्यक्ष संजय प्रिय […]

विज्ञापन

समाज के हर वर्ग लोक अदालत लें भाग : जिला जज फोटो नंबर-16, दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते जिला जज संजय प्रिय, डीएम राजीव रौशन व अन्यडुमरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ जिला जज सह अध्यक्ष संजय प्रिय व डीएम राजीव रौशन ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में जिला जज संजय प्रिय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूरे देश में हो रहा है. लोक अदालत के आयोजन का लाभ न्यायालय आने वाले समाज के सभी वर्ग के लोगों को लेना चाहिए. जितने अधिक से अधिक लोग लोक अदालत के आयोजन में भाग लेंगे, उतने अधिक वादों का निबटारा होगा. तभी आयोजन सफल हो सकेगा. जिला जज ने लोक अदालत की जानकारी रखने वाले समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से दूसरे को भी जागरूक करने की अपील की. डीएम सह उपाध्यक्ष राजीव रौशन ने लोक अदालत के आयोजन को ऐतिहासिक क्षण बताया. कहा कि न्याय के लिए सामाजिक जागरूकता आवश्यक है. लोगों में न्याय के प्रति जागरूकता के लिए आवश्यक है कि इसे प्रारंभिक शिक्षा के साथ जोड़ कर बच्चों में कानून की जानकारी भी उपलब्ध करायें. मौके पर प्रधान न्यायाधीश अजय कुमार शुक्ला, एडीजे एके दुबे, एके गुप्ता, केके सिन्हा, सीजेएम रामबिहारी, एसीजेएम राजकुमार रविदास, डीडीसी ए रहमान, एएसपी राजीव रंजन, अध्यक्ष द्वय जयदेव झा, अखिलेंद्र वर्मा व नोडल अधिकारी मो. रूस्तम के अलावा कई न्यायिक व प्रशासिनक अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन