प्रशक्षिण से प्राप्त कर सकते हैं स्वरोजगार
प्रशिक्षण से प्राप्त कर सकते हैं स्वरोजगार फोटो-18 दीप प्रज्वलित करते अतिथि. नेहरू युवा केंद्र में कौशल विकास उद्यमशीलता युवा कार्यक्रम का शुभारंभप्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में युवतियों ने लिया भागसीतामढ़ी. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को कौशल विकास उद्यमशीलता युवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिला युवा समन्वयक अंजीम अंसारी, प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा […]
प्रशिक्षण से प्राप्त कर सकते हैं स्वरोजगार फोटो-18 दीप प्रज्वलित करते अतिथि. नेहरू युवा केंद्र में कौशल विकास उद्यमशीलता युवा कार्यक्रम का शुभारंभप्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में युवतियों ने लिया भागसीतामढ़ी. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को कौशल विकास उद्यमशीलता युवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिला युवा समन्वयक अंजीम अंसारी, प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा एवं समरस समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने केंद्र के सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंसारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा मंडल, महिला मंडल का गठन कर अपने गांव पंचायत को जागरूक कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं. इसके माध्यम से सिलाइ-कटाइ, कंप्यूटर ट्रेनिंग, ब्यूटीशियन, मोबाइल रिपेयरिंग इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रो. वर्मा ने ध्वज, पर्यावरण, दहेज उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. ससपा के जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा चलाये गयी योजना ‘राष्ट्रीयता और राष्ट्र निर्माण’ प्रतियोगिता का प्रखंडस्तरीय आयोजन किया गया, जिसमें 10 अभ्यर्थियों की भागीदारी में तीन का चयन किया गया. प्रतियोगिता में विकास कुमार गौरव को प्रथम, मो. शबाब आलम को द्वितीय एवं गंगा कुमार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर वरुण कुमार, संजय यादव, राजकुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार, इब्राहिम अंसारी, अरुण कुमार, कृति कश्यप, खुशबू कुमारी, एश्वजीता सिन्हा, सुबोध, मो. साजिद, सरोज समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










