मजदूरी मांगने पर दलित को पीटा

Updated:
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर दलित को पीटा सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के कमला गार्डेन, बसवरिया में मजदूरी मांगने पर एक मजदूर को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी स्थानीय शंकर पासवान के पुत्र संतोष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने स्थानीय अरविंद यादव, मुन्ना कुमार, प्रद्युम्न […]

विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर दलित को पीटा सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के कमला गार्डेन, बसवरिया में मजदूरी मांगने पर एक मजदूर को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी स्थानीय शंकर पासवान के पुत्र संतोष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने स्थानीय अरविंद यादव, मुन्ना कुमार, प्रद्युम्न कुमार व 15-20 अज्ञात को आरोपित किया है. बताया है कि मजदूरी का बकाया 13 हजार रुपये मांगने पर अरविंद यादव गाली देते हुए मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया. बाद में आरोपितों ने दोबारा घर पर हमला बोल कर परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ किया, जिसमें उसके भाइ व बहन जख्मी हो गये. इधर दूसरे गुट से अरविंद राय के बयान पर संतोष कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, विजय पासवान व 2-3 अज्ञात को आरोपित किया है. बताया है कि गत दिन वह मजदूरों को मजदूरी देने के लिए 65 हजार रुपये ले कर जा रहा था. कमला गार्डेन, कृष्णा नगर के समीप आरोपितों ने घेर कर रड व लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया व 65 हजार रुपये छीन लिया.विवाद को ले महिला से मारपीट सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल गोट मे आपसी विवाद को लेकर घर में घुस कर एक महिला के साथ मारपीट किया गया. महिला को बचाने गयी सास व पुत्र को भी लाठी-डंडे व चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया. जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने जख्मी वृद्धा स्व हबीब अंसारी की पत्नी अमीना खातून का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्राथमिकी में स्थानीय मो नसीम व 3-4 अज्ञात को आरोपित किया है. बताया है कि बुधवार को आरोपितों ने उसके घर में घुस कर पुतोहु के साथ मारपीट कर रहा था. बचाने जाने पर उसे व उसके पोता मो आशिक को चाकू व लाठी-डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. जमीन विवाद को ले मारपीटसीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट बाजार, वार्ड नंबर-13 में जमीन के नाम पर लिए गये रुपये मांगने पर एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी महिला स्थानीय राम ईश्वर गुप्ता की पत्नी आरती देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है, जिसमें रीगा रोड, नया टोला निवासी सोनू कुमार व कैलाश साह समेत अन्य को आरोपित किया गया है. बताया है कि आरोपित जमीन बेचने के नाम पर बहला-फुसला कर 35 हजार रुपये ले लिया. बाद में जमीन देने से मुकर गया. रुपये मांगने पर बुधवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया व आभूषण छीन लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन