चेकिंग के दौरान दो अवैध वेंडर धराया

Updated:
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दो अवैध वेंडर धराया फोटो नंबर-28 पुलिस गिरफ्त में वेंडर. सीतामढ़ी. रेलखंड पर बढ़ रहे अवैध वेंडरों की कार्यशैली पर एक बार फिर विराम लगाने को लेकर समस्तीपुर आरपीएफ कमांडेट विजय प्रकाश पंडित ने अपने अधीनस्थ सभी आरपीएफ पोस्ट को निर्देश जारी किया है. निर्देश के आलोक में रविवार को स्थानीय आरपीएफ […]

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दो अवैध वेंडर धराया फोटो नंबर-28 पुलिस गिरफ्त में वेंडर. सीतामढ़ी. रेलखंड पर बढ़ रहे अवैध वेंडरों की कार्यशैली पर एक बार फिर विराम लगाने को लेकर समस्तीपुर आरपीएफ कमांडेट विजय प्रकाश पंडित ने अपने अधीनस्थ सभी आरपीएफ पोस्ट को निर्देश जारी किया है. निर्देश के आलोक में रविवार को स्थानीय आरपीएफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो अवैध वेंडरों को धर दबोचा गया. इस संबंध में पूछे जाने पर आरपीएफ निरीक्षक एलएन राम ने बताया कि एक सर्वे में पता चला है कि अवैध वेंडरों के द्वारा बेचे गये खाद्य सामग्री से यात्री ट्रेन में ही बीमार हो रहे हैं. बता दें कि रविवार को 55255 व 53509 सवारी गाड़ी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. कमतौल स्टेशन पर स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव निवासी रमेश साह व बाजपट्टी स्टेशन से नगर थाना क्षेत्र के भासर मछहां गांव निवासी रामस्नेही दास को गिरफ्तार कर रेल न्यायालय, समस्तीपुर भेज दिया गया. चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक एके चतुर्वेदी, चंदन कुमार, बदरुल हसन व अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन