मधेस आंदोलन की आड़ में गैस की तस्करी

Updated:
विज्ञापन

मधेस आंदोलन की आड़ में गैस की तस्करी फोटो नंबर-23 गैस ले जाती नेपाली पुलिस, 24 नेपाल के बेलबिछवा में रिफिलिंग का नजारा गैस की तस्करी में नेपाल की सशस्त्र पुलिस भी शामिल बैरगनिया. मधेस आंदोलन की आड़ में एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल, हथियार व अन्य सामान के तस्कर काफी सक्रिय हो गये हैं. इन […]

विज्ञापन

मधेस आंदोलन की आड़ में गैस की तस्करी फोटो नंबर-23 गैस ले जाती नेपाली पुलिस, 24 नेपाल के बेलबिछवा में रिफिलिंग का नजारा गैस की तस्करी में नेपाल की सशस्त्र पुलिस भी शामिल बैरगनिया. मधेस आंदोलन की आड़ में एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल, हथियार व अन्य सामान के तस्कर काफी सक्रिय हो गये हैं. इन दिनों उक्त सामग्री की तस्करी बढ़ गयी है. गैस व अन्य सामान नेपाल में नहीं जा पा रहा है. इसके चलते वहां गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. इसका नाजायज लाभ तस्कर उठा रहे हैं. भारतीय क्षेत्र से गैस ले जाकर नेपाल में मनमाने कीमत पर बेचा जा रहा है. हैरानी की बात तो यह कि गैस की तस्करी में खुद नेपाल का सशस्त्र पुलिस लगा हुआ है. सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता होगा, पर सच है. प्रभात खबर के पास जवान का गैस ले जाते तसवीर है, जिससे सब कुछ साफ हो जाता है. बेल बिछवा में होती है रिफिलिंग नेपाल के एक सशस्त्र पुलिस को बैरगनिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव होते हुए नेपाल के महादेवपट्टी की ओर रसोइ गैस ले जाते देखा गया. बताया गया है कि सशस्त्र पुलिस भारतीय गैस लेकर सीधे नेपाल के लक्ष्मीपुर बेलबिछवा गांव में पहुंची है और उसे तस्करों के हवाले कर देती है. तस्कर भारतीय सिलिंडर से गैस को नेपाली सिलिंडर में रिफिलिंग कर उसे अधिक कीमत पर बेचते हैं. बॉर्डर पर तैनात एसएसबी तस्करी को रोकने में खास भूमिका नहीं निभा पा रही है. सांसद की कड़ी चेतावनी नेपाली सांसद बबन सिंह ने आरोप लगाया है कि सशस्त्र एसपी की मिलीभगत से तस्करी का धंधा चल रहा है. इस धंधे में सशस्त्र पुलिस भी शामिल हैं. सिंह ने कहा है कि अगर तस्करी के सामान के साथ सशस्त्र पुलिस पकड़ी गयी तो आंदोलनकारी उनके साथ सख्ती से पेश आयेंगे. बता दें कि मधेस आंदोलन को धारदार बनाने व तस्करी पर रोक लगाने के लिए सांसद श्री सिंह बॉर्डर पर मोरचा संभाले हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन