आवेदन तो दिया पर नहीं मिला पेंशन
आवेदन तो दिया पर नहीं मिला पेंशन बोखड़ा के बुधनगरा गांव का मामला बोखड़ा : वृद्धावस्था पेंशन व अन्य कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन दिया जाता है. लेकिन वृद्धावस्था पेंशन के लिए दिये गये दो आवेदन कार्यालय से गायब हो गया है. वही, विभागीय कर्मी आवेदक को तीसरी बार […]
आवेदन तो दिया पर नहीं मिला पेंशन बोखड़ा के बुधनगरा गांव का मामला
बोखड़ा : वृद्धावस्था पेंशन व अन्य कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन दिया जाता है. लेकिन वृद्धावस्था पेंशन के लिए दिये गये दो आवेदन कार्यालय से गायब हो गया है. वही, विभागीय कर्मी आवेदक को तीसरी बार आवेदन करने के लिए कह रहे हैं. क्या है
पूरा मामला बुधनगरा गांव के दयाराम साह व राजकली देवी ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन किया था. दोनों बीपीएल श्रेणी में आते हैं. आवेदन के कुछ दिनों बाद दोनों आवेदकों को कार्यालय में बताया गया कि आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया है, जबकि दोनों के आवेदन का स्वीकृत नंबर 147 व 148 हैं. कर्मियों के दबाव पर दोनों ने दोबारा आवेदन किया,
जिसका स्वीकृति नंबर- 1181 व 1182 है. बावजूद पेंशन नहीं मिलने पर दोनों आवेदक प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो वहां जानकारी दी गयी कि आवेदन नहीं मिल रहा है. दोनों को एक बार फिर यानी तीसरी बार आवेदन करने की सलाह दी गयी. इस बीच, पंचायत सचिव योगेंद्र चौधरी द्वारा बार-बार यह आश्वासन दिया जाता रहा कि शीघ्र पेंशन का भुगतान किया जायेगा.
अब भी स्थिति ज्यों की त्यों है. प्रखंड 20-सूत्री अध्यक्ष कामोद कुमार वसंत ने इस विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जतायी है. कहते हैं पंचायत सचिव पंचायत सचिव योगेंद्र चौधरी ने बताया कि आवेदक काउंटर से आवेदन का नंबर नोट कर लेते हैं और वे कार्यालय से आवेदन की कॉपी प्राप्त करते हैं.
इन दोनों आवेदकों का आवेदन कर्मी रामभोला राम द्वारा उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया है. आवेदन प्रखंड में ही फंसा होगा. कर्मी का है कहना लिपिक रामभोला राम ने बताया कि दोनों आवेदकों के आवेदन के नंबर पर अनुमंडल कार्यालय में दूसरे के नाम पर लेखा संख्या अंकित कर दिया गया है. उसे शीघ्र ठीक करा कर पेंशन का भुगतान शुरू कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










