वज्ञिान प्रदर्शनी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन फोटो नंबर-42 , दीप प्रज्वलित करते निदेशक ललन कुमार सिंह, मुख्य अतिथि डॉ अनिल सिंह व अन्य, 43, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिशा को प्रथम स्थानसीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल में बच्चों का दिखा प्रतिभासीतामढ़ी. जिला मुख्यालय से सटे सिमरा गांव स्थित […]

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन फोटो नंबर-42 , दीप प्रज्वलित करते निदेशक ललन कुमार सिंह, मुख्य अतिथि डॉ अनिल सिंह व अन्य, 43, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिशा को प्रथम स्थानसीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल में बच्चों का दिखा प्रतिभासीतामढ़ी. जिला मुख्यालय से सटे सिमरा गांव स्थित सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी, स्कूल फेट व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा से कला व डिजाइन की अविस्मरणीय प्रदर्शन किया. इस दौरान बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से युक्त खानपान का प्रदर्शन भी किया गया. कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के निदेशक ललन कुमार सिंह, प्राचार्य अरुण कुमार ठाकुर, मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो रामएकबाल साह, प्रो आरबी सुमन, डॉ एमवी सिंह, डॉ आशीत, प्राचार्य विद्या भारती, अखिलेश कुमार ठाकुर, सेक्रेट हर्ट के निदेशक क्रिशटोफर, डॉ संजय कुमार, डॉ संजय कुमार, भूतपर्व नागेंद्र सिंह, बीके मिश्रा, डॉ अजय कुमार, डॉ बाशीत, चंदेश्वर चौधरी व नरेंद्र नारायण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी बेहतर कला का प्रदर्शन का अतिथियों की वाहवाही लूटी. अतिथियों ने बच्चों का जम कर उत्साह वर्द्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम कक्षा व 9 वीं खंड सी, द्वितीय कक्षा व 10 वीं खंड बी, तृतीय कक्षा 10 वीं खंड डी ने बेहतर प्रदर्शन किया. इसी प्रकार स्कूल फेट में 10 वीं कक्षा खंड अ, द्वितीय कक्षा 9 वीं, तृतीय कक्षा, 8 वीं एक व बी ने बेहतर प्रदर्शन किया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा द्वितीय की दिशा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर कक्षा द्वितीय का आदर्श कुमार व तृतीय स्थान पर कक्षा एलकेजी की छात्रा अनन्या रही. निदेशक ललन कुमार सिंह व प्राचार्य अरुण कुमार ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन