नेपाल से बरकरार रहनी चाहिए रोटी-बेटी का संबंध
नेपाल से बरकरार रहनी चाहिए रोटी-बेटी का संबंध फोटो नंबर- 46 बैठक में भारत-नेपाल मैत्री संघ के सदस्य. बैरगनिया. नगर स्थित एक होटल में शनिवार को भारत-नेपाल मैत्री संघ की एक बैठक समाजवादी नेता रघुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नेपाल में पुलिस […]
नेपाल से बरकरार रहनी चाहिए रोटी-बेटी का संबंध फोटो नंबर- 46 बैठक में भारत-नेपाल मैत्री संघ के सदस्य. बैरगनिया. नगर स्थित एक होटल में शनिवार को भारत-नेपाल मैत्री संघ की एक बैठक समाजवादी नेता रघुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नेपाल में पुलिस की कार्रवाई मानवता विरोधी है. वहां लगातार मानवाधिकार का हनन हो रहा है. पड़ोसी देश होने के नाते भारत को चुप नहीं रहना चाहिए. नेपाल के मामले में भारत की कूटनीति विफल रही है. संविधान बनने के बाद भारत ने जो सुझाव दिया था वह पहले दिया जाना चाहिए था. कहा, वे बॉर्डर से सटे 1800 किलोमीटर तक भारतीय क्षेत्र में पांच राज्यों में भारत-नेपाल मैत्री यात्रा करेंगे. इसमें हर वर्ग के लोगों से सहयोग की अपेक्षा की. डाॅ सिंह ने कहा कि नेपाल से बेटी-रोटी का जो संबंध है वह बरकरार रहनी चाहिए. दुनिया में अगर कहीं भी जनतंत्र पर हमला होगा तो वहां के नागरिक के लिए भारत खड़ा होगा. सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार ने कहा कि नेपाल में शांति तरीके से अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर वहां की पुलिस दमनात्मक कार्रवाई कर रही है. पूर्व विधायक नगीना देवी ने कहा, उसकी मायका नेपाल में है. भारत में शादी होते ही स्वत: नागरिकता मिल गयी थी. इसी तरह की व्यवस्था नेपाल में भी होनी चाहिए. इसके लिए संघर्ष किया जायेगा. बैठक का संचालन डाॅ ब्रजेश शर्मा ने किया. मौके पर नेपाल के समलोपा नेता अनिल कुमार सिंह, मधेशी मोरचा के शेख जमशैद, बाबूलाल साह, गोपाल ठाकुर, रामेश्वर राय यादव, पूर्व मंत्री रिजवान अंसारी, भाई ओम प्रकाश, रामाकांत राय, उमेश चंद्र जायसवाल, शाहिल यादव व रामा पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










