अल्पसंख्यकों को मिले 15 फीसदी आरक्षण

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर स्थित गांधी मैदान ललिताश्रम में शनिवार को अल्पसंख्यक एकता मंच की बैठक मंच के संस्थापक मो तनवीर अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संस्थापक मो अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों को आर्थिक राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक रूप से पिछड़े होने के चलते 15 प्रतिशत आरक्षण मिलनी चाहिए. साथ ही लोकसभा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर स्थित गांधी मैदान ललिताश्रम में शनिवार को अल्पसंख्यक एकता मंच की बैठक मंच के संस्थापक मो तनवीर अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संस्थापक मो अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों को आर्थिक राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक रूप से पिछड़े होने के चलते 15 प्रतिशत आरक्षण मिलनी चाहिए.

साथ ही लोकसभा व विधानसभा में 10 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो पटना में मार्च व अप्रैल में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाजी अफ्तार, युवा जिलाध्यक्ष कमर रजा, छात्र जिलाध्यक्ष मुन्ना भाइ, नगर अध्यक्ष जमशेद जान, युवा नगर अध्यक्ष साकिर हुसैन, मो कोनैन, मो रेहान, मो हसमत, मो सलाम, मो फरहान, मो गुलाब, मो एजाज व मो मेराज समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन