कप पर किरण हाउस ने जमाया कब्जा
कप पर किरण हाउस ने जमाया कब्जा फोटो-33 खिलाडि़यों के साथ प्राचार्या सीतामढ़ी : हेलेंस स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को किरण व उजाला हाउस के बीच क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया. उजाला हाउस ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया. किरण हाउस ने 20 ओवर में 136 रन […]
कप पर किरण हाउस ने जमाया कब्जा फोटो-33 खिलाडि़यों के साथ प्राचार्या सीतामढ़ी : हेलेंस स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को किरण व उजाला हाउस के बीच क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया. उजाला हाउस ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया. किरण हाउस ने 20 ओवर में 136 रन बनाया. उजाला हाउस की टीम मात्र 115 रन बना ऑल आउट हो गयी. इस तरह किरण हाउस का कप पर कब्जा हो गया. इसी हाउस के गुलशन कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया. मौके पर मौजूद प्राचार्या चंदा सिन्हा ने खिलाडि़यों को खेल के प्रति उत्साहित किया. — काफी रोमांचक रहा मैच यह फाइनल मैच रोमांच से भरा रहा. खेल प्रेमियों व खिलाडि़यों ने मैच के हर पल का आनंद उठाया. मैच आयोजन समिति के अध्यक्ष आरके मिश्रा ने मैच को और रोमांचक बनाने के लिए अपने स्तर से कई घोषणाएं की. यह सुन खिलाडि़यों का और मनोबल बढ़ गया और वे बेहतर करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दिये. किरण हाउस के खिलाड़ी रौशन द्वारा हवा में उछल कर लिया गया कैच शायद हीं कोई खेल प्रेमी भूल पायेंगे. सबों ने तालियां बजा कर रौशन की तारीफ व हौसला अफजाई की. उद्घोषक की भूमिका में संदीप सिंह व राजू सिंह थे. आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राजू सिंह ने एंपायर प्रशांत कुमार सिंह व सह एंपायर राजू राउत की प्रशंसा की. इस मैच से पूर्व विद्यालय की महिला क्रिकेट का फाइनल मैच हेलेंस रेड एवं हेलेंस ब्लू के बीच खेला गया, जिसमें हेलेंस रेड ने कप पर कब्जा जमाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










