छात्र के अपहरण की प्राथमिकी
छात्र के अपहरण की प्राथमिकी सीतामढ़ी : नगर के कोर्ट बाजार निवासी गणेश पाल के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि उसका करीब 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार गत 24 नवंबर को अंग्रेजी कोचिंग के लिए घर से निकला था. काफी विलंब के बाद भी […]
छात्र के अपहरण की प्राथमिकी सीतामढ़ी : नगर के कोर्ट बाजार निवासी गणेश पाल के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि उसका करीब 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार गत 24 नवंबर को अंग्रेजी कोचिंग के लिए घर से निकला था. काफी विलंब के बाद भी जब घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन की जाने लगी. खोजबीन में पता चला कि वह कोचिंग भी नहीं आया था. उसके मोबाइल पर संपर्क करने पर दूसरे युवक की आवाज में बताया गया कि उसका पुत्र दिल्ली में है. दिये गये पते पर दिल्ली गया, तो रोहित वहां भी नहीं था. पुन: उसके मोबाइल पर संपर्क किया, तो मोबाइल पर बताया गया कि वह उसके पिछे न घूमे व घर लौट जाये. उसके बाद वह उसके दोनों नंबर पर फोन करता गया, परंतु बात नहीं हो सका. परिजन ने अज्ञात अपराधी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










