आंसू गैस छोड़ा और कर दी गोलियों की बारिश

Updated:
विज्ञापन

आंसू गैस छोड़ा और कर दी गोलियों की बारिश फोटो-17 चश्मदीद राम मनोहर दास वैरागी, 18 रामदेव बेलदार, 19 जय लाल राय– चश्मदीद ने बताया, पुलिस का ऐसा जुल्म नहीं देखा– चुड़े भावर व पुलिस पर मिल कर फायरिंग का आरोप– घायलों ने कहा, एक घंटे तक बरसती रही गोलियांसीतामढ़ी : सर, क्या बताएं ऐसे […]

विज्ञापन

आंसू गैस छोड़ा और कर दी गोलियों की बारिश फोटो-17 चश्मदीद राम मनोहर दास वैरागी, 18 रामदेव बेलदार, 19 जय लाल राय– चश्मदीद ने बताया, पुलिस का ऐसा जुल्म नहीं देखा– चुड़े भावर व पुलिस पर मिल कर फायरिंग का आरोप– घायलों ने कहा, एक घंटे तक बरसती रही गोलियांसीतामढ़ी : सर, क्या बताएं ऐसे भी कहीं गोली चलती है. शांतिपूर्ण सभा पर पहले आंसू गैस छोड़ा गया, फिर गोलियों की बारिश होने लगी. नगर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भरती बतरौल(सर्लाही) स्थित राम जानकी मंदिर के महंत राम मनोहर दास वैरागी के आंखों में गुरुवार शाम की घटना आज भी सामने है. संविधान में अधिकार की मांग को लेकर आंदोलनरत मधेशियों पर नेपाली सेना, पुलिस व चुड़े भावर एकता कमेटी की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गयी. गोली से बचने की हर कोशिश नाकाम हो रही थी. सेना व पुलिस के साथ चुड़े भावर के लोग घेर कर रोड़ेबाजी कर रहे थे. मंच खाली हो गया, लोग सभा स्थल छोड़ चुके थे लेकिन फायरिंग रूकने का नाम नहीं ले रहा था. राम मनोहर दास वैरागी के अलावा गोली के शिकार 13 लोग यहां इलाजरत है. गंभीर रुप से घायल चार आंदोलनकारियों को सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. चश्मदीद सलेमपुर निवासी मनोहर राय कहते हैं कि गोली की कोई गिनती नहीं थी. लोग जैसे तैसे जान बचा कर भाग रहे थे. हालत यह था कि कोई किसी की सहायता करने को तैयार नहीं था. — भागने के क्रम में मार दी गोली भागने के क्रम में हमें पीछे से गोली मार दी गयी. प्राण बचा कर जैसे तैसे भागे. आंख के सामने राधिका देवी गोली लगते हीं गिर गयी. खौफ इतना था कि कोई वहां फटकने की जुर्रत नहीं कर रहा था. गणेशिया गांव निवासी सिकंदर राम कहते हैं कि ऐसा अनर्थ जीवन में नहीं देखा था. चारों तरफ चीख पुकार मची थी. एक घंटे तक फायरिंग होती रही. सेना व सशस्त्र प्रहरी के जवान एक कोन से गोलियां बरसा रहे थे,तो दूसरी ओर से चुड़े भावर वाले रोड़ेबाजी कर रहे थे.– रामदेव बेलदार के दोनों पांव तोड़ दियेब्रह्मपुरी(सर्लाही) गांव निवासी रामदेव बेलदार(90 वर्ष) जीवन के आखिरी पड़ाव में दमन के शिकार बने हैं. वह कहते हैं कि पत्नी के साथे घर में खाइत रहली, उहे समय वरदी वाला बंदूक लेके अयलक अ ईंट से मारके दुनो पैर तोड़ देलक. कल तक पत्नी के साथ घूम फिर करनेवाले रामदेव की जिंदगी को नेपाली वरदीधारियों ने नारकीय बना दिया है. वह न तो अब पैदल घूम सकता है और न हीं बिस्तर से उठ सकता है. रामदेव ने कहा कि पत्नी के भी न पता है कि हम कहां छी. कुछ लोग बिस्कुट खिऔलक ह, उहे पर दिन कट रहल है.– शरीर को कर दिया छत विक्षतसलार्ही जिले के सिरसिया गांव निवासी जय लाल राय(80 वर्ष) विरोध सभा के दौरान नवलपुर में मौजूद थे. इसी दौरान फायरिंग के बाद मची भगदड़ में वह भी भागने लगे. सेना के वरदी में जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया, फिर खुकरी निकाल कर शरीर के अंग को छत विक्षत कर दिया. उसके गुप्तांग तक काट दिये गये. शरीर का वह कोई भाग नहीं है, जो कटा फटा नहीं है. वह भागने की स्थिति में भी नहीं थे, लेकिन जान जोखिम में डाल कर उन्हें सोनबरसा पहुंचाया गया. आज स्थिति यह है कि वह हाथ से खा पी भी नहीं सकते हैं. — इलाज का खर्च उठा रहा मधेशी मोरचानवलपुर गोली कांड में घायल लोगों का पूरा खर्च मधेशी मोरचा उठा रहा है. मोरचा के शीर्ष नेता पूर्व मंत्री महेंद्र यादव, सभासद जंगीलाल राय एवं केदार नंदन चौधरी नर्सिंग होम पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा. नेताओं ने चिकित्सक डॉ वरुण कुमार से संपर्क कर इलाज में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखने का आग्रह किया. गोली से घायल गुड्डु यादव के परिजन ने बताया कि मंत्री जी लोग आये थे, देख कर गये हैं. उन लोगों की ओर से हीं इलाज का पूरा इंतजाम कराया गया है. घायलों को दवाई के अलावा खाने पीने का पूरा इंतजाम मोरचा द्वारा किया जा रहा है.– चिकित्सक ने लिया धैर्य से कामनर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ वरुण कुमार कहते हैं कि घायलों के बारे में पहले हीं सूचना दे दी गयी थी. पहले कहा गया था कि 20 से 25 की संख्या में गोली से घायल लोगों को इलाज के लिए भरती कराना है. इसके बाद वह इंतजाम की पूरी व्यवस्था में लग गये. सभी स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया था. कुल सात एंबुलेंस पर घायल अस्पताल लाये गये. 13 लोगों को भरती कराया गया. इनमें नौ को गोली लगी थी. दो की हेड इंज्युरी थी एवं दो को खुकरी से घायल किया गया था. गंभीर रुप से घायल तीन लोगों का ऑपरेशन किया गया. इनमें दो के सीने व एक के पेट से गोली निकाला गया. सभी घायलों की स्थिति सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन