बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर सेमिनार
बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर सेमिनार सीतामढ़ी : भारत सरकार एमएसएमइ मंत्रालय के अधीन कार्यरत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में नगर के एक होटल में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार गुरुवार को संपन्न हो गया. बौद्धिक संपदा अधिकार विषयक उक्त सेमिनार को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए […]
बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर सेमिनार सीतामढ़ी : भारत सरकार एमएसएमइ मंत्रालय के अधीन कार्यरत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में नगर के एक होटल में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार गुरुवार को संपन्न हो गया. बौद्धिक संपदा अधिकार विषयक उक्त सेमिनार को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए डीएम राजीव रौशन ने पेटेंट, ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं इसका उपयोग कर नये उत्पाद का निर्माण कर अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने का सुझाव दिया. सभा की अध्यक्षता एमएसएमइ के निदेशक प्रदीप कुमार ने की. उन्होंने भारत सरकार की एमएसएमइ के लिए विभिन्न योजनाओं की चर्चा की. उप निदेशक एके कर्ण ने स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










