शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर विकास विभाग ने शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है. सरकार की सोच धरातल पर उतरी तो शहरों के विकास के साथ-साथ नगर निकायों का भी कायाकल्प हो जायेगा. यानी हर नगर निकाय आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो जायेगा. सरकार का सुझाव विभाग ने नगर निकायों को […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर विकास विभाग ने शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है.

सरकार की सोच धरातल पर उतरी तो शहरों के विकास के साथ-साथ नगर निकायों का भी कायाकल्प हो जायेगा. यानी हर नगर निकाय आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो जायेगा.
सरकार का सुझाव
विभाग ने नगर निकायों को पत्र भेज कहा है कि नगरों में बस स्टैंड, सामुदायिक भवन, अतिथि भवन, विवाह भवन व टाउन हॉल का निर्माण कराया जा सकता है. पार्क का भी निर्माण कराने को कहा गया है. पाइप जलापूर्ति योजना के लिए जल मीनार व सिवरेज को पंपसेट स्टेशन का निर्माण कराने की बात कही गयी है.
नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय, रैन बसेरा व मलीन बस्तियों में काम कराने की आवश्यकता बतायी गयी है. सरकार ने उक्त तमाम कार्यों के लिए शीघ्र राशि आवंटित करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन