विकलांग दिवस पर जागरुकता रैली

Updated:
विज्ञापन

विकलांग दिवस पर जागरुकता रैली फोटो नंबर-2 रैली में शामिल बच्चे.डुमरा. विश्व विकलांग दिवस पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित एमपी हाइस्कूल के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली. इस दौरान बच्चों ने देश को विकलांगता मुक्त बनाने संबंधी नारे लगा रहे थे. प्रधानाध्यापक ब्रज मोहन मंडल ने बताया कि समाज में विकलांगों के प्रति सद्भावना […]

विज्ञापन

विकलांग दिवस पर जागरुकता रैली फोटो नंबर-2 रैली में शामिल बच्चे.डुमरा. विश्व विकलांग दिवस पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित एमपी हाइस्कूल के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली. इस दौरान बच्चों ने देश को विकलांगता मुक्त बनाने संबंधी नारे लगा रहे थे. प्रधानाध्यापक ब्रज मोहन मंडल ने बताया कि समाज में विकलांगों के प्रति सद्भावना रखनी चाहिए, इससे उनका नैतिक विकास होगा. ऐसे सरकार की ओर से विकलांगता को दूर करने का प्रयास जारी है, इसमें हम सबों को मिल कर सहयोग करने की जरूरत है. रैली में प्रधानाध्यापक श्री मंडल के साथ सुजाता सिंह, आफताब आलम, दिनेश ठाकुर, नवीन कुमार, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, सुबोध कुमार, आरती कुमारी, कविता कुमारी व नीलमणी समेत दर्जनों बच्चे शामिल थे.बेलसंड. बीआरसी भटौलिया में निशक्त दिवस पर बीइओ अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें निशक्त बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रमों में प्रथम स्थान लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर बीआरपी दया शंकर मिश्र, विनोद प्रसाद व अतहर आलम समेत अन्य मौजूद थे.रून्नीसैदपुर. बीआरसी में निशक्त बच्चों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को बीइओ माधवेंद्र कुमार व बालेश्वर कुमार चौधरी द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर बीआरपी संतोष कुमार, प्रभाकर चौधरी, सोनाली कुमारी, श्यामा शंकर झा व भुवनेश्वर शाही समेत कई शिक्षक व गण्यमान्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन