लाखों में एक कार्यक्रम के तहत प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

लाखों में एक कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सुरसंड. प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक शिक्षा समिति कार्यालय में ‘लाखों में एक’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रेरक, टोला सेवक व शिक्षा स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में वर्ग 3 से 8 तक के बच्चों का मूल्यांकन रिपोर्ट बनाना, पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर […]

विज्ञापन

लाखों में एक कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सुरसंड. प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक शिक्षा समिति कार्यालय में ‘लाखों में एक’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रेरक, टोला सेवक व शिक्षा स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में वर्ग 3 से 8 तक के बच्चों का मूल्यांकन रिपोर्ट बनाना, पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर परिचर्चा करना व जल्द रिपोर्ट सौंपने के बारे में विस्तार से बताया गया. बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित ने साक्षरता कर्मियों से बच्चों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की. मौके पर दिल्ली के ग्राफिक डिजाइनर मो इम्तियाज अहमद, आमीर खान, सतीश कुमार, विपीन कुमार, रूबीना खातून, दीपेश कुमार, सोएब अंसारी व लालू मल्लिक समेत दर्जनों साक्षरता कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन