प्रधान शक्षिक के पदोन्नति का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन

प्रधान शिक्षक के पदोन्नति का रास्ता साफ अराजपत्रित शिक्षक संघ की पहल पर गंभीर हुए डीपीओ डीपीओ स्थापना में सभी बीइओ से की रिपोर्ट तलब सीतामढ़ी. जिले के मध्य विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. अराजपत्रित शिक्षक संघ की पहल पर देर से ही सही डीइओ व […]

विज्ञापन

प्रधान शिक्षक के पदोन्नति का रास्ता साफ अराजपत्रित शिक्षक संघ की पहल पर गंभीर हुए डीपीओ डीपीओ स्थापना में सभी बीइओ से की रिपोर्ट तलब सीतामढ़ी. जिले के मध्य विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. अराजपत्रित शिक्षक संघ की पहल पर देर से ही सही डीइओ व डीपीओ स्थापना गंभीर हुए हैं. काफी पूर्व से संघ की उक्त मांग डीइओ व डीपीओ के स्तर पर लंबित थी. एक दिसंबर को डीपीओ स्थापना प्रेमचंद्र ने सभी बीइओ को पत्र भेज पदोन्नति को ले रिपोर्ट तलब किया है. पूरा ब्योरा प्राप्त होते ही पदोन्नति की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. 10 दिसंबर तक प्रतिवेदन दें सभी बीइओ से कहा गया है कि नियमित शिक्षक जो स्नातक व स्नातकोत्तर की योग्यता रखते हों एवं जो स्नातक प्रशिक्षित के वेतनमान में कार्यरत हों, का पूरा ब्योरा 10 दिसंबर तक उपलब्ध करायें. स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त शिक्षकों का भी ब्योरा मांगा गया है. नियमित शिक्षकों का पदस्थापन विवरणी संबंधित प्रपत्र में संधारित कर सीडी के साथ भेजने को कहा गया है. इनकी भी रिपोर्ट मांगी डीपीओ ने कहा है कि प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान में एक अप्रैल 15 से सेवानिवृत्त व मृत्यु आदि कारणों से रिक्त पदों एवं स्नातक प्रशिक्षित कला व विज्ञान के साथ ही मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक के रिक्त पदों का अलग-अलग ब्योरा उपलब्ध करायें. सभी बीइओ से कहा गया है कि वैसे नियमित शिक्षक जिनकी सेवा किसी भी वेतनमान में लगातार 12 वर्ष हो चुकी है और सेवा संतोषजनक है तो तीन साल के स्वच्छता एवं कार्यकलाप प्रमाणपत्र के साथ उनका पूरा ब्योरा समर्पित करें ताकि उन्हें एसीपी का लाभ दिया जा सके. संघ की शिक्षकों से अपील जिला अराजपत्रित शिक्षक संघ के अध्यक्ष विंदेश्वर महतो, सचिव दिलीप शाही, संघ के अन्य पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश, द्विजेंद्र कुमार, विनोद बिहारी मंडल, विपिन कुमार, शिव शंकर पासवान, मुकेश कुमार, रणधीर कुमार सिंह व उमाशंकर साह ने स्नातक वेतनमान में कार्यरत शिक्षकों से 10 दिसंबर तक अपना आवेदन विहित प्रपत्र में बीइओ कार्यालय में जमा कराने की अपील की है. 12 वर्ष व 24 वर्ष सेवा कर चुके शिक्षकों से भी एसीपी का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन