आपराधिक घटनाओं पर लगे रोक : नागेंद्र
आपराधिक घटनाओं पर लगे रोक : नागेंद्र सीतामढ़ी. सुशासन मंच के संयोजक सह प्रदेश जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य नागेंद्र प्रसाद सिंह ने एसपी को आवेदन भेज कर जिले में बढ़ते आपराधिक वारदात पर रोकथाम की मांग की है. आवेदन में कहा है कि जिले में घटित कई आपराधिक वारदातों के उद्भेदन और अपराधियों […]
आपराधिक घटनाओं पर लगे रोक : नागेंद्र सीतामढ़ी. सुशासन मंच के संयोजक सह प्रदेश जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य नागेंद्र प्रसाद सिंह ने एसपी को आवेदन भेज कर जिले में बढ़ते आपराधिक वारदात पर रोकथाम की मांग की है. आवेदन में कहा है कि जिले में घटित कई आपराधिक वारदातों के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की है. इसके बावजूद हाल के दिनों में डकैती, हत्या और लूटपाट की घटनाएं लगातार घट रही है. कई बार लोग इन घटनाओं को लेकर उत्तेजित हो जाते हैं, जिससे माहौल बिगड़ जाता है और कभी कभार अनहोनी घटनाएं हो जाती है. इन परिस्थितियों में विरोधी दलों को बेवजह एक मौका मिल जाया करता है. उन्होंने जिला से लेकर थाना स्तर तक पुलिस-पब्लिक संवाद करने, घटनास्थल तक पुलिस बिना देर किये पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने, थाना स्तर पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार न किये जाने, थाना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के स्तर पर नियमित जनता दरबार का आयोजन करने एवं जिले के चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारियों का फोन व मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि डीजीपी, आइजी एवं डीएम को भी भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










