वज्रगृह की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल तैनात
वज्रगृह की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल तैनात फोटो नंबर- वज्रगृह की सुरक्षा में तैनात जवान. डीएम व एसपी लगातार वज्रगृह का कर रहे निरीक्षण आठ नवंबर को होना है मतगणना डुमरा. विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ नवंबर को होनी है. जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के इवीएम को डुमरा स्थित एमपी हाइस्कूल व डायट […]
वज्रगृह की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल तैनात फोटो नंबर- वज्रगृह की सुरक्षा में तैनात जवान. डीएम व एसपी लगातार वज्रगृह का कर रहे निरीक्षण आठ नवंबर को होना है मतगणना डुमरा. विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ नवंबर को होनी है. जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के इवीएम को डुमरा स्थित एमपी हाइस्कूल व डायट भवन में स्थापित वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है. वज्रगृह की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है. डीएम राजीव रौशन व एसपी हरि प्रसाद एस द्वारा वज्रगृह का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. वज्रगृह की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया है. बता दें कि आगामी रविवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी, इसको लेकर विधानसभावार 14 टेबल व एक निर्वाची अधिकारी का टेबल का गठन किया जायेगा और संबंधित प्रेक्षक के निगरानी में मतगणना कार्य संपन्न कराया जायेगा. सर्वप्रथम डाक मत पत्रों से प्राप्त बैलेट की गणना होगी, फिर इवीएम मशीन को खोला जायेगा. सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था आठ नवंबर को मतगणना के दौरान अर्धसैनिक बल के जवान ही मोरचा संभालेंगे. जहां, जिस विधानसभा का इवीएम मतगणना टेबल पर खोला जायेगा, वहां अर्धसैनिक बलों की कड़ी निगरानी होगी. इसके अलावे मतगणना स्थल से बाहर के क्षेत्रों में अलग-अलग थाना पुलिस को तैनात किया जायेगा. जगह-जगह दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. सभी गतिविधियों को सीसी टीवी कैमरा में कैद किया जायेगा. बता दें कि कुल 131 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आठ नवंबर को होना है, जिसमें 114 पुरुष व 17 महिला उम्मीदवार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










