एक साथ बीपीएससी परीक्षा पास कर भाई-बहन ने रचा इतिहास, जश्न का माहौल
बीपीएससी में चयनित राहुलेंद्र कुमार और उनकी बहन सुमिता गुप्ता
sitamarhi bpsc success stories: बैरगनिया की नगर परिषद सभापति के पुत्र राहुलेंद्र कुमार ने बीपीएससी में चयन के बाद एसडीएम और पुत्री सुमिता गुप्ता ने एससी-एसटी वेलफेयर पदाधिकारी बनकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है. जानिए पूरी खबर…
सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट
sitamarhi bpsc success stories: जिले के बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के दो सगे भाई-बहनों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता से पूरे जिले का नाम रोशन किया है. बैरगनिया नगर परिषद की सभापति सिंधु गुप्ता और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजमोहन कुमार के पुत्र राहुलेंद्र कुमार ने बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एसडीएम (SDM) का पद प्राप्त किया है. वहीं उनकी पुत्री सुमिता गुप्ता ने भी इसी परीक्षा को पास कर एससी-एसटी वेलफेयर पदाधिकारी बनकर परिवार और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है.
माता-पिता ने आरती उतारकर किया स्वागत
एक ही घर से दो-दो अधिकारियों के निकलने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे परिवार में उत्सव का माहौल है. घर पहुंचने पर गौरवान्वित माता-पिता ने अपनी दोनों होनहार संतानों का पारंपरिक रूप से चंदन-तिलक लगाकर और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया. इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण के दौरान माता-पिता ने दोनों बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की मंगल कामना की.
क्षेत्र में खुशी की लहर, बधाई देने वालों का तांता
बैरगनिया जैसे सीमावर्ती क्षेत्र के एक ही परिवार से दो भाई-बहनों की इस दोहरी सफलता की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई. इस बड़ी कामयाबी पर परिजनों, शुभचिंतकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के द्वारा लगातार बधाई देने और मिठाई बांटने का सिलसिला जारी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन दोनों भाई-बहनों ने क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा पेश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










