रेशमी पैलेस में पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, बंगाल की महिला समेत 7 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक AI तस्वीर
सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र स्थित रेशमी पैलेस में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है. पश्चिम बंगाल की एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हैं.
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज और चंद्रमोहन झा की रिपोर्ट
Sitamarhi Police Raid: सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम ने रविवार शाम गौशाला चौक स्थित आवासीय रेशमी पैलेस में छापेमारी कर कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
रेशमी पैलेस में चल रहा था संगठित नेटवर्क
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रेशमी पैलेस में छापेमारी की गई. जांच के दौरान कई संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिले. गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन की जांच में लड़कियों के फोटो, बायोडाटा और पैसों के लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं.
पुलिस का दावा है कि सभी गिरफ्तार लोग मुख्य आरोपी महफूज खलीफा के लगातार संपर्क में थे.
यह भी पढ़ें: होमगार्ड जवान का हथियार के साथ फोटो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश
बंगाल की महिला समेत सात लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के आसनसोल समेत जिले के निवासी भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक ज्योति साह स्थानीय महिला को अपनी बेटी बताकर पश्चिम बंगाल से आने वाले लोगों के संपर्क में थी.
मुख्य आरोपी समेत संचालक पर भी केस
पुलिस ने बताया कि महफूज खलीफा और रमजान खलीफा जिले में संगठित तरीके से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित कर रहे थे. महफूज खलीफा का इस तरह के मामलों में पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है.
मामले में मुख्य आरोपी महफूज खलीफा, रमजान खलीफा और रेशमी पैलेस के संचालक के खिलाफ संगठित देह व्यापार चलाने, करवाने और आश्रय देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: झाड़ियों से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस
फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी
छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी प्रताप कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है.
यह भी पढ़ें: सौतेले भाई-बहनों से विवाद के बाद छात्रा ने दी जान, वीडियो कॉल के बाद कमरे में लगा ली फांसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










