Narkatiaganj News: झाड़ियों में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में सरेह की झाड़ियों से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है. पुलिस ने एफएसएल टीम को जांच में लगाया है और युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Narkatiaganj News: नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. गौरीपुर मंझरिया पंचायत के अमवा टोला गांव स्थित सरेह की झाड़ियों से युवती का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

झाड़ियों से उठ रही थी दुर्गंध, तब हुआ खुलासा

रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने अमवा टोला के सरेह में झाड़ियों के बीच एक युवती का शव पड़ा देखा. शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी.

सूचना मिलने के बाद शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़ें: लीची बागान में संदिग्ध स्थिति में पेड़ से टंगा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जींस और टी-शर्ट में मिली युवती

पुलिस के अनुसार मृत युवती ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी. शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

हत्या या अन्य कारण, हर पहलू पर जांच

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सौतेले भाई-बहनों से विवाद के बाद छात्रा ने दी जान, वीडियो कॉल के बाद कमरे में लगा ली फांसी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के साथ किसी तरह की आपराधिक घटना हुई है या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवती की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नदी किनारे शराब पीकर लौटा चालक, पिकअप ने परिवार के चार लोगों को रौंदा; महिला की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >