करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन अनुपयोगी, पुलिसकर्मियों का ठिकाना

Updated:
विज्ञापन

पंचायत सरकार भवन | Prabhat Khabar Network

नवलपुर में करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि इसका इस्तेमाल सरकारी कामों के बजाय पुलिसकर्मियों के रहने के लिए हो रहा है. इससे उन्हें 8-9 किमी दूर प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

विज्ञापन

Panchayat Sarkar Bhawan: नवलपुर थाना के पीछे नवलपुर पंचायत में करीब 10-12 वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया पंचायत सरकार भवन अपने उद्देश्य से भटक गया है. भवन निर्माण के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पंचायत स्तर के सरकारी काम यहीं होंगे और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. लेकिन वर्तमान में भवन का इस्तेमाल पंचायत संबंधी सरकारी कार्यों के लिए नहीं हो रहा है.

पंचायत कार्यों की जगह पुलिसकर्मियों के रहने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत सरकार भवन का उपयोग फिलहाल पुलिसकर्मियों के रहने के लिए किया जा रहा है. इससे पंचायत के लोगों को भवन का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से सरकारी राशि खर्च कर भवन का निर्माण कराया गया था, उसका पालन नहीं होने से सरकारी संसाधन का सही उपयोग नहीं हो रहा है.

8-9 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है

पंचायत संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को करीब 8-9 किलोमीटर दूर योगापट्टी प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और आम ग्रामीणों को परेशानी होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पंचायत सरकार भवन में ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हों तो लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे.

RTPS काउंटर शुरू कराने की मांग

ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन को जल्द पंचायत कार्यों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है. लोगों ने भवन में RTPS काउंटर शुरू कराने की भी मांग की है, ताकि जाति, आय, निवास सहित अन्य प्रमाणपत्रों से जुड़े काम के लिए ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़े.

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर भवन का निर्धारित उद्देश्य के अनुसार उपयोग सुनिश्चित कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: मैनाटाड़ में कपड़ा व्यवसायी के घर चोरी, नकदी-मोबाइल गायब


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन