मैनाटाड़ थाना चौक के पास कपड़ा व्यवसायी के घर चोरी, नकदी व मोबाइल ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

द घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस

मैनाटाड़ में चोरों ने कपड़ा व्यवसायी देव प्रकाश के घर को निशाना बनाया। लाखों की नकदी और कीमती सामान चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Bettiah Crime News: मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक के पास शुक्रवार की रात चोरों ने कपड़ा व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर नकदी और मोबाइल चोरी कर ली. घटना की जानकारी शनिवार सुबह घर का सामान बिखरा और ताला टूटा मिलने के बाद हुई. पीड़ित व्यवसायी देव प्रकाश ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

दो घरों में घुसे चोर

बताया जाता है कि चोर बगल के व्यवसायी वीरेंद्र प्रसाद के घर के रास्ते अंदर प्रवेश कर देव प्रकाश की दुकान के गोदाम तक पहुंचे. इसके बाद चोरों ने घर को खंगाला और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गये.

इसके अलावा वीरेंद्र प्रसाद के घर से एक मोबाइल फोन और आलमारी में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी किये जाने की बात सामने आयी है.

सुबह परिवार को हुई चोरी की जानकारी

शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ और ताला टूटा देखा. इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है.

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सूचना मिलने पर मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरों की पहचान और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पूर्व विवाद में महिला पर गड़ास से हमला, तीन पर केस


विज्ञापन
रंजीत कुमार पटेल

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन